{"_id":"690e5fb0f014d8ade30249f7","slug":"ganja-worth-rs-53-lakh-recovered-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-145705-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 53 लाख की कीमत का गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 53 लाख की कीमत का गांजा बरामद
विज्ञापन
- गलत दिशा में भाग रहे ट्रक के पलटने से खुला राज, नारियल के बीच में बोरियाें में भरकर जा रहा था गांजा
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। झांसी-सागर हाईवे पर कस्बा के समीप ग्राम टेकरी के पास तेज गति से गलत दिशा में भाग रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मौके पर पहुंची पुलिस के पहले ही ट्रक चालक व सवार लोग मौके से भाग गए। कोतवाली पुलिस ने तलाशी ली तो नारियल के बीच में आठ बोरियों में एक क्विंटल 78 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने ट्रक मालिक के खिलाफ संंबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
उड़ीसा से एक ट्रक नारियल लेकर आगरा की ओर जा रहा था। शुक्रवार को सुबह उक्त ट्रक कोतवाली अंतर्गत ग्राम खांदी के मजरा टेकरी हाईवे के पास पहुंचा था कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पलटे हुए ट्रक से नारियल के अलावा बोरियां भी दिखाईं दीं। जब इसकी जांच की गई तो उसमें अवैध गांजा भरा पाया गया, जो नारियल के बीच में छिपाकर ले जाया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने अनुसार ट्रक तेज गति से गलत दिशा में चल रहा था। मामले में पुलिस ने नारकोटैक्स टीम को सूचना दी। टीम के उपनिरीक्षक ने ट्रक मालिक उत्तम पुत्र धूप सिंह निवासी धौलपुर राजस्थान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कराया। जानकारी के बाद सीओ रक्षपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा, नारकोटैक्स टीम, स्वाट टीम आदि मौके पर पहुंचे।