{"_id":"640ccfa351a4224daf09b024","slug":"gangster-imposed-on-four-accused-of-robbery-from-accountant-lalitpur-news-jhs2404967157-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मुनीम से लूटकांड के चार आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मुनीम से लूटकांड के चार आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनकुआं में पत्थ की खदान के मुनीम से तमंचे की बट से घायल कर 4.77 लाख रुपये लूटने के चार आरोपियों के खिलाफ बानपुर पुलिस ने गैैंगस्टर की कार्रवाई की है।
थाना बानपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौबे ने बानपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते पुलिस अधीक्षक की संस्तुति पर जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित गैंगचार्टके आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ तैयार किया गया, जिसके तहत मध्य प्रदेश के जिला अशोक नगर अंतर्गत चंदेरी के ग्राम कड़राना निवासी रनवीर सिंह पुत्र बृजेंद्र सिंह, का एक संगठित गिरोह है। इस गैंग के सदस्य बार क्षेत्र के ग्राम खजरा निवासी नीरज राजा पुत्र हल्के, कोतवाली के ग्राम मैलवारा निवासी संजू राजा पुत्र जयहिंद, बार के ग्राम बटवाहा निवासी कल्याण सिंह पुत्र वीर सिंह सक्रिय सदस्य हैं।
यह गैंग अपने और अपने सदस्यों की आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए अवैध रूप से जनता के व्यक्तियों के साथ मारपीट कर लूटपाट करना,वाहन चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर वाहनों को बेचने व उपयोग कर घटनाएं कारित कर अनैतिक रूप से धन अर्जित करते हैं। जिससे समाज में भय व आतंक का माहौल है। बीते पांच माह पहले 31 अक्टूबर 2022 को उक्त गैंग के द्वारा थाना बानपुर के ईश्वर इंडस्ट्रीज पुरा धनकुआं के मुनीम रामकृपाल के साथ गाली गलौज कर तमंचे बट से सिर पर प्रहार कर घायल कर देना और भयभीत करने के लिए तमंचे से फायर कर बैग में रखे चार लाख 77 हजार रुपये लूट कर भाग गए थे। नौ नबंवर 2022 को उक्त गैंग का लीडर भगोल उर्फ रनवीर सिंह का नाम प्रकाश में आया और गिरफ्तार किया गया। जिसमें बयानों में उसने अपने गैंग के सदस्यों के नाम बताए थे। बाद में बाकी आरोपी को भी जेल भेजा गया। थाना बानपुर पुलिस ने उक्त मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।