फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gangachari beat bharoni

उद्घाटन मैच में गंगचारी ने मारी बाजी

Wed, 20 Jan 2021 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
gangachari beat bharoni
ग्राम बिल्ला में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते अतिथि - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम बिल्ला में स्थित खसन क्रिकेट ग्राउंड में बृजलाल सिंह लोधी की पुण्य स्मृति श्री बजरंग क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच गंगाचारी व भारौनी के मध्य खेला गया। जिसमें गंगचारी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी/क्षेत्रीय मंत्री भाजपा किसान मोर्चा गंधर्व सिंह लोधी, वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह, बसपा जिला उपाध्यक्ष रहीश राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण प्रकाश द्विवेदी, मुन्ना लाल, नवल किशोर, महावीर दीक्षित, रतिराम ने बृजलाल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर व फीता काटकर शुभारंभ किया। गंधर्व सिंह लोधी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है कि मौका मिलने की। उन्होंने कहा कि क्रिकेट को हमेशा भाई चारे के साथ खेलना चाहिए। बसपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि क्रिकेट जैसे आयोजन कराने से युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। साथ ही भाईचारे की भावना बढ़ती है। टॉस जीतकर भारौनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 10 विकेट खोकर 75 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य पाने को उतरी गंगचारी टीम ने आठ ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल की। चार विकेट लेने वाले मिंटू राय को मैन ऑफ दा मैच घोषित किया। इस दौरान भगवंत सिंह, दुष्यंत, हरिशंकर बंटी, सुरेश कुमार, जय हिंद सिंह, राम रक्षपाल सिंह, शीलचंद्र सिंह लोधी, इंद्रपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed