फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Galla Mandi outpost store robberies

गल्ला मंडी चौकी की दुकान में चोरी

Sun, 22 Nov 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Galla Mandi outpost store robberies
ललितपुर। नवीन गल्ला मंडी में एक बार फिर चोरों ने गल्ला व्यापारी की दुकान में सेंधमारी कर चोरी कर ली। इस महीने में गल्ला मंडी में चोरी की यह दूसरी घटना है। घटनास्थल से मंडी पुलिस चौकी की दूरी बमुश्किल 150 मीटर है।
विज्ञापन


बरया सेल्स के नाम से संचालित फर्म के मालिक परमानंद मलैया ने बताया कि शनिवार की सुबह आकर जब उन्होंने अपनी दुकान खोली तो देखा कि सारा सामना तितर-बितर पड़ा हुआ था। पड़ताल करने पर दुकान से करीब 60 किलो उर्द की 28 बोरी गायब मिलीं। दुकानदार ने मामले की शिकायत मंडी चौकी पुलिस से की।
विज्ञापन


गल्ला मंडी में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। लेकिन, अभी तक एक भी घटना का खुलासा नहीं हो पाया है, इससे व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों का आरोप है कि मंडी परिसर में हो रही चोरियों से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना खौफ के दिया चोरी को अंजाम
बरया सेल्स में हुई चोरी को देखने से लगता है कि चोरों को पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं था। बदमाश अनाज तराजू टांगने के काम आने वाली घोड़ी का सहारा लेकर छत पर पहुंचे। छत से होते हुए चोर बरया सेल्स की दुकान तक पहुंचे।

बरया सेल्स की छत पर टिनशेड लगे थे, बदमाशों ने टिनशेड के पेंच खोलकर दुकान में प्रवेश किया और चोरी को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने छत के पेंच फिर से कस दिए। छत पर खसीटते हुए चोर किनारे तक बोरियां लाएं और फिर वहां से किसी वाहन में लाद कर चंपत हो गए। छत पर एक रस्सी भी लटकती मिली, जिसका उपयोग बदमाशों ने छत से उतरने के लिए किया होगा।

कैसे ले गए 28 बोरिया?
दुकान से 28 बोरी उर्द चोरी हुआ है। 28 बोरियों को चोर किसी वाहन में ही लादकर ले गए होंगे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आखिर बदमाश वाहन में चोरी का माल लादकर मंडी परिसर से बाहर कैसे निकले। ऐसे में लगता है

कि चोरी की घटना में मंडी कर्मी के शामिल होने की संभावना है। वहीं, जिस तरह से बोरियों को छत के जरिये निकाला गया, उसमें किसी पल्लेदार के शामिल होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

लगातार हो रही हैं चोरियां
नवीन गल्ला मंडी चोरों के लिए मुफीद ठिकाना बन गया है। गल्ला मंडी से लगातार अंतराल पर चोरियों की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। बरया सेल्स से पहले सीरौन जी इंटरप्राइजेज में चोरी की घटना को इसी माह में अंजाम दिया गया है।


इसके अलावा संजय अभय फर्म से एक क्विंटल उर्द, आजाद ट्रेडिंग कंपनी से 16 बोरी उर्द, चतुर्वेदी इंटरप्राइजेज से दो बोरा सरसों व एक बोरा तिली, हरचरण साहू की दुकान से पचास किलो तिली व अंकुर इंटरप्राइजेज से दो बोरा उर्द की चोरी की घटनाएं पिछले कुछ समय में घट चुकी हैं, लेकिन पुलिस इनमें से किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed