फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   galla mandi closed for tuesday, stock limit protest

स्टॉक सीमा के विरोध में गल्ला मंडी बंद रहेंगी आज

Mon, 05 Jul 2021 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
galla mandi closed for tuesday, stock limit protest
ललितपुर। भारत सरकार द्वारा दलहन व्यापारियों के ऊपर लागू की गई स्टॉक सीमा के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर प्रदेश की गल्ला मंडी, मिलें एवं थोक व्यापार 6 जुलाई को बंद रखने का निर्णय लिया है। इसे लेकर जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने रणनीति को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार की मनमानी के विरोध में जिले की महरौनी, मड़ावरा, तालबेहट सहित सभी गल्ला मंडी बंद रहेंगी। सरकार के इस मनमाने निर्णय के खिलाफ व्यापारी पूरी तरह एकजुट हैं। भारत सरकार के इस निर्णय के विरोध में अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हुए सभी गल्ला व्यापारी जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ गल्ला मंडी में प्रात: 11 बजे एकत्रित होंगे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी ने की तथा संचालन अनिल अंचल ने किया। बैठक में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर, लखन लाल अग्रवाल, गल्ला मंडी अध्यक्ष अशोक जैन अनौरा, नवीन सिंघई, प्रीतम सर्राफ, अभय जैन, अनिल बवड़ी, महेश सतभैया, नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, दीपक सोनी, युवा अध्यक्ष सतीश जैन बंटी, महामंत्री बबली सुड़ेले, युवा नगर अध्यक्ष मज्जू सोनी, राहुल मोदी, विजय जैन, अवध बिहारी उपाध्याय, रमाकांत तिवारी, राजवीर सिंह ,बृजेश बाजपेई, सोम चौधरी, आलोक जैन मयूर ,मुनिराज त्रिपाठी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे। बताया गया कि स्टॉक सीमा के विरोध में जिलाधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन देंगे। जिलाध्यक्ष ने सभी व्यापारियों से ज्ञापन कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील व्यापारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed