फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   galla mandi accident

गल्ला मंडी में बोरे खिसकने से व्यापारी घायल

Wed, 13 Apr 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर Updated Wed, 13 Apr 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
galla mandi accident
गल्‍ला मंडी - फोटो : amar ujala
ललितपुर। नवीन गल्ला मंडी में एफसीआई समेत अन्य संस्थाओं द्वारा गेहूं की खरीद शुरू की जा चुकी है, लेकिन मंडी परिसर स्थित नीलामी चबूतरों से गल्ला व्यापारियों द्वारा बोरे नहीं हटाए गए हैं। मंगलवार की दोपहर व्यापारियों द्वारा इकट्ठे किए गए गेहूं के बोरे खिसकने से व्यापारी समेत दो किसान जख्मी हो गए।
विज्ञापन


नवीन गल्ला मंडी में किसानों द्वारा लाया गया अनाज आठ नीलामी चबूतरों पर रखा जाता है। लेकिन, नीलामी चबूतरों पर व्यापारियों द्वारा कब्जा कर लिए जाने के कारण किसानों को अनाज रखने को जगह नहीं मिलती है, जिससे किसानों को मजबूरी में गल्ला व्यापारियों की दुकानों में ही अनाज रखकर बेचना पड़ता है। एफसीआई और अन्य संस्थाओं द्वारा गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई है। एफसीआई द्वारा मंडी परिसर में एक खरीद केंद्र खोला गया है और खरीद अधिक होने पर गोदामों के अलावा नीलामी चबूतरों पर अनाज का भंडारण किया जाता है।
विज्ञापन


नीलामी चबूतरों पर व्यापारियों द्वारा गेहूं के बोरे रख लिए गए हैं। मंडी सचिव की चेतावनी के बाद भी चबूतरों पर अवैध रूप से रखे बोरे अब तक नहीं हटाए गए हैं। व्यापारियों द्वारा यह गेहूं का ढेेर इतनी ऊंचाई पर लगा दिया गया है कि मंगलवार की दोपहर गेहूं के बोरों का ढेर अचानक खिसक गया, जिसके कारण वहां काम कर रहा व्यापारी सचिन साहू व दो किसान मामूली रूप से जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने गेहूं से भरे बोरों को हटाया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने दो अप्रैल के अंक में पेज नंबर दो पर नीलामी चबूतरे पर गल्ला व्यापारियों का कब्जा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद व्यापारियों को नोटिस दिए गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। खबर के माध्यम से मंडी प्रशासन को पूर्व में ही चेताया गया था, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया और मंगलवार को घटना हो गई।
हालांकि, मंडी प्रशासन ने पूर्व में अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए थे, लेकिन व्यस्तता जाहिर कर कब्जा हटवाने से अपना पल्ला झाड़ लिया। घटना की जानकारी के बाद मंडी सचिव अनिल कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने नीलामी चबूतरों पर अवैध कब्जाधारियों को चेतावनी दी।



नीलामी चबूतरों पर अवैध कब्जा जमाए व्यापारियों को पूर्व में नोटिस जारी कर दिए गए थे। व्यापारियों को चेतावनी दी गई थी। सरकारी कार्यों की व्यस्तता के कारण कब्जा नहीं हटवाया जा सका है, शीघ्र ही कब्जा हटवाया जाएगा। फिर भी यदि व्यापारी कब्जा नहीं हटाते हैं तो ऐसे व्यापारियों का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

- अनिल कुमार
मंडी सचिव, नवीन गल्ला मंडी ललितपुर।

बाक्स
भाकियू ने की निंदा
ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन ने बोरे खिसकने की घटना की निंदा की है। आरोप लगाया गया कि मंडी प्रशासन ने गल्ला व्यापारियों से नीलामी चबूतरा पर कब्जा कराया है। इसकी जांच कराई जाए और घायल किसानों को मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर भाकियू के मंडी अध्यक्ष मर्दन सिंह यादव, राजपाल, सुरेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed