{"_id":"66d779983a1c981b140d2986","slug":"gaaz-fell-in-three-villages-two-women-died-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-120294-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तीन गांवों में गाज गिरी, दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तीन गांवों में गाज गिरी, दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/सौजना। मंगलवार को थाना सौजना क्षेत्र में तीन गांव में गाज गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो बहनों व एक बालक सहित छह लोग झुलस गए। जिसमें बालक को उसके परिजन मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला अस्पताल ले गए। वहीं अन्य घायलों को महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
थाना सौजना क्षेत्र के ग्राम छापछौल निवासी केसर बाई (60) और उसका पति पंचा (65) पुत्र हल्ला मंगलवार की शाम को अपने खेत पर काम कर रहे थे। अचानक बारिश हुई और गाज गिरी। जिसकी चपेट में दोनों पति-पत्नी आ गए और झुलसकर घायल हो गए। दोनों को महरौनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां केसर बाई को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं ग्राम बंगरुआ निवासी भंगुतिया (74) पत्नी मुलआ अहिरवार, जयंती (17),कंचन (15) पुत्री धुरू, पूरन (36) पुत्र बालकिशन, चतरे (65) पुत्र हरदास मूंगलफली के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गाज गिरी। जिसकी चपेट में सभी पांच लोग आ गए और झुलसकर घायल हो गए। गांव के लोगों की मदद से सभी को महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने भंगुतिया के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को भर्ती कर लिया। ग्राम भदौरा निवासी नौ वर्षीय दिनेश पुत्र रमेश कुशवाहा अपने माता-पिता के साथ खेत पर था। तभी गाज गिरने से उसकी चपेट में आकर झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला अस्पताल ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।