फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Furious over non-receipt of stipend, students demonstrated

Lalitpur News: वजीफा न मिलने से भड़के विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 20 Aug 2023 01:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 20 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Furious over non-receipt of stipend, students demonstrated
तहसील दिवस आयोजन के दौरान सभागार में बैठकर जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में कृषि संकाय के छात्र-छात्राओं की पिछले दो साल से छात्रवृत्ति नहीं आई है। इसको लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को विकास भवन परिसर व तहसील दिवस सभागार में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने समाज कल्याण विभाग व विद्यालय प्रशासन के छात्रवृत्ति देने में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए, नारेबाजी भी की है।

नेहरू महाविद्यालय के कृषि संकाय के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को विकास भवन परिसर में समाज कल्याण कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। इन सभी विद्यार्थियों की पिछले दो साल से छात्रवृत्ति नहीं आई थी। जिसके चलते आर्थिक तंगी के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी परेशानी हो रही है। कई विद्यार्थी ग्रामीण इलाकों से आते हैं, जो जनपद मुख्यालय पर किराए का कमरा लेकर जीवन यापन कर रहे हैं। घर वाले फीस ही जैसे तैसे दे पा रहे हैं। वजीफा ही गरीब विद्यार्थियों का सहारा होता है। लेकिन वह भी दो साल से न मिलने के कारण कई छात्र व छात्राएं अपनी शिक्षा अधूरे में छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed