{"_id":"6866cea3b6c15372f0002374","slug":"fungal-infection-and-itching-caused-by-humidity-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-138339-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: उमस से फंगल इन्फेक्शन व खुजली से हो रहा जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: उमस से फंगल इन्फेक्शन व खुजली से हो रहा जख्म
विज्ञापन
ललितपुर। बारिश और उमस से त्वचा, कान और पेट संबंधी परेशानियां बढ़ गई हैं। मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में आने वाले मरीजों में 40 फीसदी में फंगल इन्फेक्शन व एलर्जी की समस्या दिख रही है। खुजली से मरीजों में जख्म भी बन रहे हैं। कान में दर्द के भी काफी मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को दवा देने के साथ ही बचाव के बारे में बता रहे हैं।
त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश सेठ ने बताया कि ओपीडी में 140-150 मरीज आ रहे हैं। जांघ, गर्दन पर फंगल इन्फेक्शन, लाल दाने, एलर्जी और बाल झड़ने की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। ओपीडी में आ रहे मरीजों में 40 फीसदी में फंगल इन्फेक्शन की समस्या मिल रही है। उन्होंने बताया कि संक्रमण से खुजली बढ़ती है, खुजलाने से जख्म भी बन रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बारिश में भीगने व गीले कपड़े पहनने से इस तरह की समस्या हो रही है। साथ ही उमस भरी गर्मी में कार्य करने वाले लोगों को फंगल इन्फेक्शन हो रहा है। ईएनटी विभाग के डॉ. अनुपम मिश्रा ने बताया कि कान में अंदर पानी जाने से दर्द, सूजन, खुजली की समस्या हो रही है। ओपीडी में प्रतिदिन 20 से 25 मरीज इस समस्या के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
-- -
इस तरह करें बचाव
- गीले कपड़े न पहनें।
- शरीर को सूखा रखें।
- गले-कटे व रखे फल न खाएं।
- पानी उबालकर पिएं।
- खुले में बिकने वाली खाद्य सामग्री के सेवन से बचें।
- कान में पानी जाने से बचाव करें।
- समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।