{"_id":"6026e6928ebc3ee95a7784d3","slug":"frustrated-by-road-jam-in-court-complex-no-parking-lalitpur-news-jhs188413177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतरतीब रखे वाहन वकीलों, वादकारियों व अफसरों के बने मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतरतीब रखे वाहन वकीलों, वादकारियों व अफसरों के बने मुसीबत
विज्ञापन
कचहरी परिसर में बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से लग रहा जाम
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कचहरी परिसर में विकास भवन के रास्ते स्टैंड नहीं होने के चलते यहां सड़क की अस्थायी वाहन पार्किंग बन गई है। बेतरतीब रखे वाहन वकीलों, वादकारियों व अफसरों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। आए दिन यहां रोजाना जाम जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे जरूरी काम से जाने वाले लोगों को परेशानी होती है और न्यायालयों में तारीख पर जाने वाले वादकारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
कचहरी परिसर में विकास भवन के रास्ते में वकीलों के बस्ते, कैंटीन, जिला होमगार्ड कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, कृषि विभाग, समाज कल्यान विभाग, जिला पूर्ति कार्यालय, सहायक अभियोजन अधिकारी कार्यालय पड़ते हैं, जहां रोजाना सैकड़ों लोग सरकारी काम से विभागों व कचहरी पहुंचे हैं। लेकिन विकास भवन के मार्ग में हनुमानजी मंदिर से कैंटीन और अधिवक्ताओं के बस्तों के आसपास सड़क ही रोजाना अस्थायी वाहन पार्किंग बन गई हैं, जहां आए दिन बेतरतीब वाहनों की वजह से वकीलों, वादकारियों एवं अफसरों को यहां जाम जैसी स्थिति से काफी परेशान होना पड़ रहा है। कई बार तो अफसरों और आम लोगों के चार पहिया वाहनों के आमने सामने आने की वजह से जाम लग जाता है। यहां कचहरी चौराहा से प्रवेश करते ही जिला निर्वाचन कार्यालय तक जाम लगा रहता है। ऐसे में कई बार अफसरों को जहां विकास भवन में बैठक के दौरान लेटलतीफी का सामना करना होता है, तो वहीं वादकारियों को भी दिक्कत होती है, जबकि यहां वकीलों को तो रोजाना ऐसी की परेशानी झेलनी पड़ रही है।
हनुमानजी मंदिर वाले रास्ते से ब्लॉक बी और सी के पहले सड़क पर आए दिन जाम जैसी बनी रहती है। यहां स्थायी वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन
राजेश पाठक, अधिवक्ता
वाहनों के रखने और निकलने में यहां काफी परेशानी है, लेकिन यहां जगह कम है और काम अधिक होने के कारण हर वर्ग के लोग यहां वाहन लेकर आते हैं। वाहन रखने से किसी को मना भी नहीं कर सकते हैं।
स्वतंत्र व्यास, अधिवक्ता।