{"_id":"5edfc68b8ebc3e42ea610680","slug":"frustrated-by-electric-cut-taldehate-news-jhs1686914185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट से परेशानी
विज्ञापन
तालबेहट। मंगलवार को माताटीला तिराहे पर ट्रांसफार्मर ठीक करने के कारण दिन भर नगर के दोनों फीडर के उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
कुछ दिनों से नगर की बिजली व्यवस्था गडबड़ा ने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों का हाल तो और भी बुरा है। इसमें सबसे अधिक परेशानी उन उपभोक्ताओं को हो रही है, जिनके पावर कनेक्शन हैं। उन्हें विभाग को भारी भरकम बिल तो हर महीने अदा करना पड़ रहा है, परंतु बिजली आपूर्ति पर्याप्त नहीं मिल पा रही है।
मंगलवार को नगर के दोनों फीडरों की बिजली आपूर्ति दोपहर बाद ठप हो गई। सिविल लाइन में माताटीला तिराहे के पास लगे ट्रांसफार्मर में वोल्टेज नहीं आने से पूरे दिन उसी की मरम्मत का कार्य चलता रहा। इससे दो नंबर फीड़र पर बिजली का संकट बना रहा। कुछ दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति दयनीय हो गई है। इससे उपभोक्ताओ में आक्रोश है।
वहीं, पूराकलां के मजरा पठारी में बिजली के तार की चपेट में आने से कैलाश यादव पुत्र चंदन सिंह पठारी की भैंस की मौत हो गई। बतातें चले कि इससे पूर्व एक बैल की भी करंट लगने से मौत हो चुकी है।