फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Friendship should be like that of Shri Krishna and Sudama.

Lalitpur News: श्रीकृष्ण और सुदामा की तरह होनी चाहिए मित्रता

Tue, 09 Apr 2024 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Friendship should be like that of Shri Krishna and Sudama.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। नेहरू नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथावाचक पं. अरविंद व्यास ने सुदामा चरित की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सुदामा संसार में सबसे अनोखे भक्त रहे हैं। वह जीवन में जितने गरीब नजर आए, मन से वह उतने ही धनवान थे।

कथा व्यास ने कहा कि सुदामा ने अपने सुख व दुखों को भगवान की इच्छा पर छोड़ दिया था। श्रीकृष्ण और सुदामा के मिलन का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। उन्होंने कहा कि जब सुदामा भगवान श्रीकृष्ण से मिलने आए तो उन्होंने सुदामा के फटे कपड़े नहीं देखे, बल्कि मित्र की भावनाओं को देखा। मनुष्य को अपना कर्म नहीं भूलना चाहिए। अगर सच्चा मित्र है तो श्रीकृष्ण और सुदामा की तरह होना चाहिए। जीवन में मनुष्य को श्रीकृष्ण की तरह अपनी मित्रता निभानी चाहिए। समापन विधि-विधान से हवन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य यजमान बाबूलाल, कुसुम यादव, रामसिंह, कुंवर सिंह, रामसिंह, रामबाबू यादव, संतोष विश्वकर्मा, विनोद आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed