{"_id":"67f57c6e23a11fbe750336e8","slug":"friends-killed-the-young-man-in-a-dispute-over-paying-for-food-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-133015-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खाने के पैसे देने के विवाद में दोस्तों ने की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खाने के पैसे देने के विवाद में दोस्तों ने की थी युवक की हत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पत्थर से कूचकर की गई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की हत्या उसके ही दो दोस्तों ने शराब पीने के बाद ढाबा पर भोजन के पैसे देने को लेकर हुए विवाद में की थी।
थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम गौना निवासी बृजेश सहरिया की पांच अप्रैल की रात पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई थी। उसका रक्त रंजित शव एक खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने मृतक की मां गोमती की तहरीर पर दो आरोपियों विवेश कुशवाहा निवासी नाराहट व कमलू उर्फ कमलेश सहरिया निवासी ग्राम गौना के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमें गठित की थीं। मंगलवार को पुलिस ने अमझरा घाटी के जंगल से दोनों आरोपियों विवेश व कमलू उर्फ कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि बृजेश और वे दोनों आपस में दोस्त थे। पांच अप्रैल को उन्होंने साथ में शराब पी और तीनों ने ढाबे पर खाना खाया। इसके बाद ढाबे वाले को रुपये देने को लेकर उनका बृजेश से झगड़ा हो गया। बृजेश उन्हें गाली देने लगा। इस कारण गुस्से में आकर उन्होंने बृजेश की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना नाराहट प्रमोद कुमार, स्वाट प्रभारी अतुल तिवारी व सर्विलांस प्रभारी अरुण पवार शामिल रहे।
-- -- -- --
घसीटते हुए ले गए थे सुनसान इलाके में
कमलू सहरिया मध्य प्रदेश के एक नगर से मजदूरी कर लौटा था। उसके पास रुपये थे। तीनों दोस्त जब शराब लेने गए तो कमलू से शराब के रुपये दिला दिए थे। इसके बाद जब ढाबे पर खाना खाया तो यहां भी कमलू से ही रुपये देने को कहने लगे। कमलू ने रुपये देने से मना कर दिया। बृजेश ने कमलू से गाली-गलौज की। इसके साथ बृजेश ने कमलू के छह हजार रुपये भी निकाल लिए थे। बृजेश, विवेश की बाइक लेकर वहां से चला गया और नशा ज्यादा होने पर कुछ दूर जाकर बाइक खड़ी कर जमीन पर लेट गया था। कमलू व विवेश पैदल आगे गए तो बृजेश जमीन पर लेटा मिला। बृजेश के गाली-गलौज करने से वे दोनों गुस्से में थे। बृजेश को घसीटते हुए दोनों 20-25 कदम दूर सुनसान क्षेत्र में ले गए। वहां पड़े पत्थर से कूचकर बृजेश को मौत के घाट उतार दिया था।
-- -- --
युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शराब पीने के बाद ढाबे पर खाना खाने के पैसे देने को लेकर हुए विवाद के चलते युवक को उसके ही दो दोस्तों ने मौत के घाट उतार दिया था।
मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक