{"_id":"683b5bb35d62bd14c00eeadf","slug":"free-legal-advice-will-be-available-on-helpline-number-15100-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-136266-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हेल्पलाइन नंबर 15100 पर मिलेगी निशुल्क विधिक सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हेल्पलाइन नंबर 15100 पर मिलेगी निशुल्क विधिक सलाह
विज्ञापन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की तकनीकी टीम ने ली पैनल अधिवक्ताओं की वर्चुअल बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की तकनीकी टीम ने लोगों को निशुल्क विधिक जानकारी मुहैया कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 जारी किया है। इस संबंध में शुक्रवार की शाम को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की तकनीकी टीम ने पैनल अधिवक्ताओं की एक वर्चुअल बैठक आयोजित की और जारी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन 15100 आमजन की आवाज बन रही है। जनपद न्यायालय सभागार में शुक्रवार को तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी और पैनल अधिवक्ताओं की सहभागिता रही। आमजन को निशुल्क विधिक सहायता देने की दिशा में एक अच्छी पहल शुरू की गई है। यह हेल्पलाइन नंबर बेहद कारगर साबित हो रही है। यह हेल्पलाइन विशेष तौर पर उन नागरिकों के लिए एक मजबूत माध्यम है, जो किसी कारणवश न्यायालय तक पहुंचने में असमर्थ हैं। उनको निशुल्क सलाह मिलेगी।
इसके तहत शुक्रवार को न्यायालय सभागार में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वावधान में एक तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र बैठक में पैनल अधिवक्ता अनिल यादव, शेर सिंह यादव, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, रविंद्र प्रताप सिंह, निधि सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, शशिकांत राजपूत, कमलेश लोधी, आकाश झा, रामलखन यादव, नरेंद्र कुमार, असरफ खान, विजय नारायण गोस्वामी शामिल रहे।