{"_id":"65d124643ab8b22424040a39","slug":"free-legal-advice-available-at-womens-help-desk-in-police-stations-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-110547-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: थानों में महिला हेल्प डेस्क पर निशुल्क मिलेगी विधिक सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: थानों में महिला हेल्प डेस्क पर निशुल्क मिलेगी विधिक सलाह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का संचालन किया जा रहा है। इन हेल्प डेस्क पर अधिवक्ताओं के नंबर भी प्रदर्शित किए जाएंगे। पीड़ित महिलाओं को जो भी कानूनी सलाह होगी, इन अधिवक्ताओं से निशुल्क प्राप्त हो सकेगी। जिला विधिक सलाहकार समिति के पैनल अधिवक्ता उन महिलाओं को कानूनी मदद करेंगे।
इस डेस्क पर महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इस हेल्प डेस्क के पैनल पर वकील, साइकोलाजिस्ट, एनजीओ, पुनर्वास और प्रशिक्षण से जुड़े लोग शामिल होंगे। जल्द ही सभी 16 थानों में संचालित होने वाली महिला हेल्प डेस्क पर अधिवक्ताओं के नंबर दिए जाएंगे, जिससे उन्हें निशुल्क कानूनी सहायता मिल सके।
-- -- -- -- -- -- --
थाने में महिलाओं के लिए विशेष तौर पर एक महिला हेल्प डेस्क का होना बहुत ही मददगार साबित होगा। अधिवक्ताओं से उन्हें कानूनी सलाह भी मिलेगी।
रीता खरे एडवोकेट
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध पर रोकथाम के लिए सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क खोली गई है। अधिवक्ताओं से विधिक सलाह मिलने से उन्हें कोई गुमराह नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
गीता सामाजिक कार्यकर्ता।