फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fraudsters of two lakhs caught near Datia

Lalitpur News: दतिया के पास दबोचे गए दो लाख की ठगी करने वाले

Fri, 26 May 2023 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters of two lakhs caught near Datia
- बुधवार शाम मोबाइल दुकान संचालक से खाते में डलवा लिए थे दो लाख
विज्ञापन

- कार सवार चार आरोपियों को झांसी पुलिस की मदद से एसओजी ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मोबाइल दुकान संचालक से बुधवार को दो लाख रुपये खातों में ट्रांसफर कराकर भाग रहे कार सवार चार आरोपियों को एसओजी ने गुरुवार को दतिया के पास दबोच लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम मसौरा कलां निवासी प्रीतम कुशवाहा मसौरा बैरियर पर अंजली मोबाइल गैलरी के नाम से दुकान है। यहां बुधवार को कार सवार चार व्यक्ति दो लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाकर भाग गए थे। दुकानदार की सूचना पर एसओजी टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए कार का पीछा करने लगी। कार की लोकेशन जहां दोपहर को मध्य प्रदेश के जनपद शिवपुरी में मिली तो शाम होते-होते लोकेशन झांसी और दतिया के आसपास मिलने लगी थी। एसओजी की टीम कार से पीछा करती रही। आखिरकार झांसी पुलिस की मदद से एसओजी टीम ने कार को दतिया के पास रोक लिया। इसमें सवार चारों व्यक्तियों को पुलिस अपने साथ कोतवाली लेकर पहुंची।
विज्ञापन

खूब दिया चकमा, लेकिन नहीं हो सके सफल
दो लाख रुपये लेकर भागने वाले कार सवार चारों आरोपियों ने पुलिस को खूब चकमा दिया। लेकिन जैसे-जैसे कार सवार लोग आगे जा रहे थे पुलिस घेराबंदी करती जा रही थी। शिवपुरी से कार झांसी के रास्ते दतिया की ओर जाने लगी। तब पुलिस ने दतिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर कार का फास्ट टैग को निरस्त करवा दिया। जब कार यहां के टोल पर पहुंची तो उनके फास्ट टैग ने काम नहीं किया। जिस पर उन्होंने कार को मोड़कर कच्चे रास्ते से भागने का प्रयास किया। इससे पहले कि वह सफल हो पाते कार को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार लगातार आरोपियों से करता रहा मोबाइल पर बात
बैंक खातों में रुपये डलवाकर भागने वाले कार सवार व्यक्ति इस दौरान दुकानदार प्रीतम से लगातार बातचीत करते रहे और उसे शाम तक वापस आकर रुपये देने का भरोसा देते रहे। कार सवारों के द्वारा दुकानदार से की जा रही लगातार बात से पुलिस को उनकी लोकेशन लेने में मदद मिलती रही। नतीजा यह रहा कि आरोपी पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed