फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   four women suicide at different places

दो महिला, एक युवती व एक किशोरी की मौत

Tue, 26 May 2020 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
four women suicide at different places
ललितपुर। जिले में अलग-अलग घटनाओं में एक किशोरी और तीन महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसमें किसी की आग लगने से मौत हो गई तो किसी ने कीटनाशक खाकर जान दे दी। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम खितवांस निवासी नेहा तिवारी (25) पत्नी आजाद तिवारी सोमवार को घर पर अकेली थी। पति गांव में गए थे और ससुर गांव से पांच सौ मीटर दूर बगीचे पर थे। इसी दौरान शाम के समय नेहा ने आग लगा ली। चिल्लानेे पर पास में रहने वाली चाची मौके पर गईं और घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह जानकारी मृतका के चचेरे ससुर रघुवीर तिवारी ने दी है।
विज्ञापन

वहीं, मृतका के पिता संतोष कुमार भौंडेेले ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए बताया कि पुत्री की शादी दो वर्ष पूर्व की थी। अपनी सामर्थ के अनुसार दहेज दिया था। लेकिन, ससुरालीजन चार पहिया गाड़ी व दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। कई बार पंचायत हुई, लेकिन नहीं मानें। पिता ने आरोप लगाया है कि ससुरालीजनों ने आग लगाकर हत्या की है। इस मामले में महरौनी प्रभारी निरीक्षक अलमा अहिरवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसी तरह एक अन्य घटना में शहर कोतवाली के ग्राम सिंगेपुर में महिला की कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्राम सिंगेपुर निवासी कुंवरबाई के घर पर सोमवार को सफाई चल रही थी। कमरे की सफाई के लिए कुंवरबाई कचरा हटा रही थी, इसी दौरान कीटनाशक दवा की एक डिब्बी मिली, जिसका उसने सेवन कर लिया। हालत खराब होने पर बच्चों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में शाम चार बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विरधा लाए, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां पर उपचार के दौरान शाम को सात बजे मौत हो गई। थाना मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम चौमऊ निवासी एक युवती की कीटनाशक दवा के सेवन से मौत हो गई। ग्राम सिंगेपुर निवासी प्रवेश (18) पुत्री तुलसीराम बुनकर सोमवार को परिजनों के साथ घर पर थी। इसी दौरान दोपहर के समय कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिसके बाद हालत खराब होने पर परिजनों को कीटनाशक दवा के सेवन करने की जानकारी दी। परिजन आननफानन में दो बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाए, जहां पर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह जानकारी मृतका के भाई अनिल ने दी है। उसने बताया कि मृतका इकलौती बहन व एक भाई है। एक अन्य घटना में शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम खौंखरा निवासी युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्राम खौंखरा निवासी रजनी (14) पुत्री गिल्ला सहरिया सोमवार की रात्रि में परिजनों के साथ कमरे में सोने के लिए चली गई। रात्रि में उसने कमरे में लगी बल्ली से दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसकी दादी कुआंतलाबाई उठकर कमरे में गई। जहां पर रजनी को फांसी पर लटका पाया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। यह जानकारी मृतका के पिता गिल्ला ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed