फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Four thousand rupees every month to the two children who lost their parents.

Lalitpur News: मां-बाप को खोने वाले दोनों बच्चों को हर माह चार-चार हजार रुपये

Sat, 10 Feb 2024 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Four thousand rupees every month to the two children who lost their parents.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर-महरौनी। पति-पत्नी की मौत के बाद अनाथ हुए दोनों बच्चों का अब प्रशासन सहारा बनेगा। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की पहल पर दोनों बच्चों को स्पाॅन्सरशिप योजना से लाभान्वित किया जाएगा। दोनों बच्चाें को प्रतिमाह 4-4 हजार रुपये दिए जाएंगे।
तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम पड़वां में छह फरवरी को सोना कुशवाहा (25) ने घर के अंदर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत से छुट्टन कुशवाहा (28) घबरा गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। मां-बाप को एक साथ खोने से आठ वर्षीय दिव्यांग पुत्र देव व पांच वर्षीय पुत्री अनामिका की देखरेख की जिम्मेदारी उसके दादा-दादी पर आ गई।
विज्ञापन

परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण दोनों बच्चों के पालन पोषण के लिए जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की गई थी। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने दोनों बच्चों को आर्थिक मदद देने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल को दिए। अब दोनों बच्चों देव व अनामिका को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ा जाएगा। इसके तहत उन्हें प्रतिमाह 4-4 हजार रुपये 18 वर्ष की आयु तक दिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि अनाथ हुए दोनों बच्चों को शिक्षा भी दिलाई जाएगी।

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed