फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   four teen injured, road jamed

बाइक की टक्कर से चार किशोरियां घायल, महिलाओं ने लगाया जाम

Thu, 26 Nov 2020 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
four teen injured, road jamed
कैप्सन - दुर्घटना के बाद सड़क पर पत्थर रखे महिलाए 2- सड़क पर बिखरा सामान - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। बुधवार की सुबह कार्तिक स्नान करने मानसरोवर तालाब जा रहीं किशोरियां को तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें चार किशोरियां घायल हो गईं। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। बाइक सवार को भी गंभीर हालत में झांसी रेफर कर दिया गया। उधर, दुर्घटना की सूचना देने के काफी देर तक भी जब कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो महिलाओं ने सड़क पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया। बाद में मौके पर गई पुलिस ने पत्थरों को हटवा कर जाम खुलवाया, तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

कार्तिक माह चल रहा है। नगर एवं आसपास के गांवों की महिलाएं अपने परिजनों के साथ सुबह के समय स्नान करने के लिए तालबेहट के मानसरोवर तालाब पर जाती हैं। ग्राम तरगुवां की लड़कियां घर की महिलाओं के साथ सुबह करीब छह बजे तालाब पर जा रही थी। उसी समय तेरई फाटक से तालबेहट की ओर तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने लड़कियों में पीछे से टक्कर मार दी। इससे मौके पर चार लड़कियां गिरकर घायल हो गई । घटना में बाइक सवार भी घायल हो गया। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लाया गया। जहां चांदनी (16) पुत्री सुखनंदन और ज्योति (16) पुत्री दुर्जन तथा बाइक चालक ग्राम चुगली निवासी दौलता की हालत गंभीर होने पर तीनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया, जबकि मधु (15) पुत्री राकेश रैकवार और रंजना(14) पुत्री अर्जुन की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। उधर, पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर जाम के लिए रास्ते में डाले गए पत्थर हटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed