फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   four positive find

वृद्ध समेत चार मिले कोरोना संक्रमित

Mon, 28 Dec 2020 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
four positive find
ललितपुर। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1,138 व्यक्तियों के सैंपल की जांच की। रिपोर्ट में एक वृद्ध समेत चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सेंटरों से 1,138 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 516 व्यक्तियों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए हैं। इसके अलावा ट्रू-नॉट किट से दो व एंटीजन किट 620 सैंपल लिए। इनमें बीते दिनों के आरटीपीसीआर जांच की आई रिपोर्ट में तीन, ट्रू- नॉट से एक व एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों में ब्लॉक जखौरा के ग्राम दैलवारा में स्थित नवोदय विद्यालय निवासी दो, ब्लाक तालबेहट के ग्राम खांदी व ग्राम रामपुर निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक को होम आइसोलेशन व तीन को एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहुंचा आंकाड़ा
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,289 पहुंच गई है। इनमें 46 की मौत हो चुकी और 3,266 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 77 का उपचार चल रहा है। चार दिन के 1,175 आरटीपीसीआर सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
रविवार को चार व्यक्ति जांच में कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed