फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   four people again report for beg rangdari

रंगदारी मांगने के आरोप में चार पर मुकदमा

Sun, 24 Jan 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
four people again report for beg rangdari
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला सदनशाह इलाके में दो माह पहले सदनशाह क्षेत्र में रास्ते में रोककर शराब के लिए दो हजार रुपये की मांग करने और नहीं देने पर मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नई बस्ती सूचना केंद्र के पास निवासी साहिल श्रीवास पुत्र मुकेश श्रीवास ने विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी) को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दो माह पहले एक दिसंबर 2020 को रात करीब नौ बजे वह अपने मित्र विशाल यादव निवासी तालाबपुरा के साथ सिद्घन रोड स्थित एक शादीघर में जा रहा था। अभी वह सदनशाह मस्जिद के पास ही पहुंचा था कि मोहल्ला आजादपुरा निवासी शुुुभम यादव उर्फ छोटू, लेड़ियापुरा निवासी हसेंद्र यादव, सिद्घनपुरा निवासी इंदल यादव व नेहरूनगर निवासी राजीव यादव ने उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए दो हजार रुपये की मांग करने लगे, मना करने पर सभी ने उन्हें गालियां देते हुए लातू घूसों से उसकी मारपीट कर दी और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया तो उक्त लोग उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उसने इस घटना की सूचना कोतवाली में दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिस पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। कोतवाली पुलिस ने अब उक्त मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed