फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Four hundred and fifty people took membership of BJP: District President

पौने चार सौ लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता: जिलाध्यक्ष

Tue, 13 Feb 2024 11:47 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Four hundred and fifty people took membership of BJP: District President
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। मंगलवार को जातीय संगठनों के पदाधिकारियों, सभासदों, व्यापारी, प्रधान और समाज सेवी सहित करीब पौने चार सौ लोग भाजपा में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराते हुए पार्टी की रीति और नीत से अवगत कराया। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने सभी का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की प्रतीक टोपी और अंगवस्त्र प्रदान किया।
जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन के नेतृत्व में ज्वाइनिंग कमेटी के जिला संयोजक प्रदीप चौबे ने विभिन्न दलों से आए और विभिन्न वर्गों से लगभग पौने चार सौ लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर व्यापारी नेता अंशुल बड़कुल, जिला कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा माते, कुशवाहा पंचायत के अध्यक्ष सुजान कुशवाहा, प्रजापति समाज तालबेहट के अध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष सतीश प्रजापति, पाल समाज के मुखिया नेम सिंह पाल, केवट समाज के मुखिया करण रैकवार, रजक समाज के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार रजक, करमरा प्रधान मुकेश कुमार श्रीवास, हलके राम बठारी प्रबंधक संत गाडगे महाराज जन सेवा समिति रजक समाज, महेंद्र रजक कोषाध्यक्ष, मुन्ना लाल रजक जिला उपाध्यक्ष, डॉ विजय प्रताप सिंह जिला सलाहकार, तालबेहट के पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र पाल सिंह, पूर्व प्रधान विचार करन सिंह, तालबेहट नगर पंचायत के सभासद शिवम रजक, दीपक गोस्वामी, राजेश झा, पूर्व प्रधान जखौरा नीरज जायसवाल, सहरिया समाज के जिला अध्यक्ष जाहर सिंह सहरिया, कुशवाहा भाईचारा समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, माते कुशवाहा समाज सुंदरलाल करीला, साहू समाज के जिला अध्यक्ष संतोष साहू, बसपा जिला पंचायत सदस्य के पूर्व प्रत्याशी बब्बू राजा, कुर्मी समाज के युवा अध्यक्ष रानू निरंजन, पूर्व प्रधान विजरोठा करण कुशवाहा आदि ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

श्रम सेवा राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि सबका विश्वास पार्टी की नीतियों में है। इस मौके पर अजय पटैरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, पूर्व अध्यक्ष हरी राम निरंजन, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला, बंशीधर श्रीवास, महेश श्रीवास्तव भैया, बलराम सिंह लोधी, क्षेत्रीय सदस्य धर्मेंद्र गोस्वामी, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा, गंधर्व सिंह लोधी, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, रुचिका बुन्देला,लक्ष्मी रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed