फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Four communal toilets in the city will be

शहर में चार सामुदायिक शौचालय बनेंगे

Thu, 18 Aug 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Four communal toilets in the city will be
toilets, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। नगर पालिका द्वारा शहर में चार और नए सामुदायिक शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है। इन शौचालयों से नेहरू नगर में रहने वाले मलिन बस्ती के परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में यहां पर एक भी सामुदायिक शौचालय नहीं है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।  भारत सरकार द्वारा देश को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) योजना चलाई जा रही है।
विज्ञापन


इस योजना के तहत शहर में दस सीटर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। शासन ने नगर पालिका से पूर्व में शौचालयों के निर्माण के संबंध में प्रस्ताव मांगा था, जिसमें विभाग ने दस-दस सीटों वाले चार सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। इस योजना के तहत प्रत्येक सीट के लिए 26 हजार रुपये का व्यय निर्धारित किया गया है, इसमें तेरह हजार रुपये केंद्र सरकार व शेष तेरह हजार रुपये राज्य सरकार को व्यय करना है। इस हिसाब से नगर पालिका द्वारा भेजे गए चालीस सीटों के हिसाब से केंद्र व राज्य दोनों सरकार ने अपने हिस्से की धनराशि कुल 10.40 लाख रुपये विभाग के खाते में भेज दिए हैं। विभाग द्वारा जल्द ही सामुदायिक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


नेहरू नगर के क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत
पालिका की कार्ययोजना के अनुसार वार्ड नंबर 16 में पूर्व विधायक रामकुमार तिवारी के आवास के पास, वार्ड नंबर तीन मोहल्ला झांसीपुरा में और इसके अलावा अन्य दो सामुदायिक शौचालयों का निर्माण नेहरू नगर के दोनों वार्ड चार व छह में किया जाना है। गौरतलब है कि नेहरू नगर शहर की सबसे बड़ी मलिन बस्ती है और यहां पर बारह हजार से अधिक आबादी निवास करती है। वार्ड वासियों ने बताया कि नेहरु नगर में गरीब व मजदूर वर्ग के परिवारों की संख्या अधिक है, जिनमें कई परिवार शौचालय के अभाव में खुले में शौच करने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने प्रकाशित की थी समस्या
शहर की मलिन बस्ती की इस समस्या के संबंध में अमर उजाला ने विगत 24 जून के अंक में समाचार प्रकाशित किया था। वर्तमान में 10.40 लाख रुपये से जो नए चार सामुदायिक शौचालय बनाए जाने हैं, उनमें दो शौचालय नेहरू नगर के दोनों वार्डों में बनाए जाने हैं। अमर उजाला द्वारा उठाई गई समस्या पर पालिका ने ध्यान देते हुए इसे प्रस्ताव में शामिल किया है। 


तीन सामुदायिक शौचालयों पर पड़े हैं ताले
शहर में नगर पालिका द्वारा बनाए गए कुल आठ सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय हैं। वार्ड नंबर 22 में आयुष्मान हास्पिटल के पास बना सामुदायिक शौचालय और वार्ड नंबर पांच के मोहल्ला रामनगर में लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने नाले के किनारे बना शौचालय काफी पुराना है। विभाग द्वारा हाल ही में इनका जीर्णोद्धार कराया गया है। लेकिन भुगतान नहीं होने के कारण ठेकेदार ने अब तक इन शौचालयों को विभाग को हैंडओवर नहीं किया है। इससे शौचालय विहीन परिवारों को मजबूरी में खुले में शौचक्रिया के लिए जाना पड़ रहा है। वहीं वार्ड नंबर 05 में राठौर मैरिज गार्डन के सामने बने सामुदायिक शौचालय पर एक मैरिज गार्डन व विद्यालय ने निजी कब्जा कर लिया है। शौचालय होने के बावजूद स्थानीय लोग खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed