फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Four chilli and turmeric samples failed and a fine of Rs 29,000 was imposed

Lalitpur News: चार मिर्च व हल्दी नमूने फेल 29 हजार रुपये लगाया जुर्माना

Thu, 13 Mar 2025 11:40 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 13 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Four chilli and turmeric samples failed and a fine of Rs 29,000 was imposed
ललितपुर। न्यायालय ने तीन मिर्च व एक हल्दी नमूना फेल होने पर चार दुकानदारों के ऊपर 29 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव ने खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में फेल नमूनों के वादों की सुनवाई की। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के बाद उन्होंने दुकानदारों का पक्ष सुना। इसके बाद सभी साक्ष्यों को देखते हुए, न्यायालय ने अशोक कुमार साहू पर हल्दी का नमूना फेल होने पर सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं, मनीष कुमार का मिर्च पाउडर का नमूना फेल होने पर सात हजार, देवेंद्र कुमार जैन निवासी तालबेहट का मिर्च पाउडर का नमूना फेल होने पर पांच हजार रुपये, मयंक जैन का मिर्च पाउडर का नमूना फेल होेने पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही इन सभी व्यापारियों को अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया गया है, अगर वह फिर मिलावटी सामग्री बिक्री करते पाए गए, तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed