फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   four carore development nagar nigam

Lalitpur News: तालबेहट में चार करोड़ से सुधरेगा नगर का स्वरूप

Sat, 07 Jan 2023 10:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
four carore development nagar nigam
तालबेहट/ललितपुर। नगर पंचायत में चार करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें पूराकलां तिराहा से टेकरी बाईपास तक सड़क के बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा। इसके अलावा इसमें प्रकाश की व्यवस्था के लिए लाइटें लगाई जाएंगी। सड़क के दोनों ओर टेकरी बाइपास से स्टेट बैंक तक फुटपाथ में पेवर ब्रिक्स लगाए जाने समेत अन्य कार्यों के लिए चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में प्रवेश मार्ग में फुटपाथ खराब होने से वाहनों को पटरी से उतरने में समस्या होती है। साथ ही मार्ग में प्रवेश के लिए लगी लाइटें भी पर्याप्त मात्रा में ठीक नहीं थी। साथ ही सड़क के बीच में डिवाइडर के अभाव में चालक आड़े तिरछे तरीके से वाहनों का संचालन कर रहे थे। ऐसे में किसी भी समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। अब नगर पंचायत ने नगर में टेकरी बाइपास से पूराकलां तिराहा तक सड़क आवाजाही को सुगम बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसमें प्रमुख जरूरी सड़क, पार्क सौंदर्यीकरण समेत अन्य कार्यों के निर्माण के लिए चार करोड़ का स्टीमेट बनाकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, सब कुछ ठीक रहा तो स्वीकृति मिलने के बाद इन कार्यों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

----
यह होंगे नगर में विकास कार्य
- पूराकलां तिराहा से टेकरी बाईपास तक सड़क के बीच में डिवाइडर बनेगा।
- पूराकलां तिराहा से स्टेट बैंक तक सड़क के फुटपाथ पर ब्रिक्स बिछाए जाएंगे।
- सड़क में प्रकाश की व्यवस्था को लाइटिंग कराई जाएगी।
- नगर में प्रमुख स्थानों पर बैंच स्थापित कराई जाएंगी।
- किले मार्ग का निर्माण कार्य किया जाएगा।
- अंबेडकर पार्क में सौंदर्यीकरण कार्य।
- तिरंगा झंडा के लिए 16 मीटर का हाइमास्ट।
- सेल्फी प्वाइंट का निर्माण।
----
नगर में पूराकलां तिराहा से टेकरी बाइपास तक सड़क का चौड़ीकरण व डिवाइडर समेत लाइटिंग की व्यवस्था और सेल्फी प्वाइंट बनाने समेत अन्य कार्यों के निर्माण के लिए शासन को चार करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है, स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्यों को प्रारंभ कराया जाएगा। - निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed