फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   four booked in assault

मारपीट के मामले में दो नामजद समेत चार पर मुकदमा

Thu, 19 Nov 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
four booked in assault
fight.jpg - फोटो : fight.jpg
ललितपुर। थाना कोतवाली के अंतर्गत मोहल्ला खिरकापुरा में सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी को बचाने में युवक के साथ मारपीट करने और मोबाइल तोड़ने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो नामजद एवं दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला खिरकापुरा निवासी मयंक वैद्य पुत्र स्व. रघुनंदन वैद्य ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते सोमवार की रात वह अपने घर पर था। इसी दौरान मोहल्ले के दीपक पुत्र मुन्नालाल एवं कल्लू पुत्र रामसेवक ने दो साथियों के साथ उसके साथ गाली- गलौज करते हुए मारपीट कर दी और मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बता दें कि पीड़ित मयंक वैद्य के पिता रघुनंदन वैद्य की चार माह पहले मोहल्ला चौकाबाग में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद रघुनंदन के पुत्रों की सुरक्षा में दो पुलिस कर्मी तैनात किए गए। बीते सोमवार की रात को सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कर्मी से मोहल्ले के ही दोनों आरोपी उलझने लगे, इस पर मयंक वैद्य पुलिस कर्मी को बचाने गया तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed