{"_id":"62cc84d65a90533fae2776ad","slug":"former-mp-kept-in-the-district-jail-amid-tight-security-lalitpur-news-jhs224620276","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व सांसद को रखा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व सांसद को रखा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बलरामपुर के तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन की हत्या की साजिश में आरोपी पूर्व सांसद रिजवान जहीर को कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार शाम करीब सात बजे जिला कारागार लाया गया। पूर्व सांसद को जिला कारागार में अलग बैरक में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।
बलरामपुर के तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद पप्पू की हत्या एवं साजिश के मामले में आरोपी पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान एवं दामाद रमीज नेमत को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद शासन के निर्देश पर उनके खिलाफ गैंगस्टर और रासुका की कार्रवाई भी की गई थी। आरोपी पूर्व सांसद एवं उनके परिजनों की तुलसीपुर व लखनऊ स्थित करीब 15 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है। मामले में आरोपी पूर्व सांसद तभी से बलरामपुर की जेल में बंद रहे थे लेकिन अब शासन के निर्देश पर उन्हें बलरामपुर से ललितपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच उन्हें सोमवार शाम सात बजे जिला कारागार ललितपुर लाया गया। पूर्व सांसद के साथ उनके परिजन भी अलग कार से जिला कारागार पहुंचे थे और पूर्व सांसद से मिलकर उनका हाल भी जाना। जिला कारागार प्रशासन ने आरोपी पूर्व सांसद को स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद अन्य कैदियों से अलग से बैरक में रखा। जहां कड़ी सुरक्षा रहेगी और हर पहर में सुरक्षा बदली जाएगी। वहीं उनके खानपान पर भी जिला कारागार प्रशासन विशेष नजर रखेगा। जेल अधीक्षक रत्नाकर ने बताया कि बलरामपुर के पूर्व सांसद को हत्या के एक मामले में बलरामपुर जेल से ललितपुर की जेल में शिफ्ट किया गया है। जो सोमवार की शाम को जिला कारागार में पहुंच गए हैं।