फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Former member's wife was murdered by strangulation

पूर्व सभासद की पत्नी की मौत पर पैनल व वीडियोग्राफी से कराया पोस्टमार्टम

Fri, 16 Sep 2022 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Former member's wife was murdered by strangulation
ललितपुर। मोहल्ला घुसयाना निवासी पूर्व सभासद की पत्नी की फांसी से मौत के मामले में मायके पक्ष के लोगों ने हत्या के आरोप लगाए। इस पर पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों के पैनल कराया। साथ ही वीडियोग्राफी कराई गई। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों के पैनल ने गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

मोहल्ला घुसयाना निवासी पूर्व सभासद सुरेंद्र यादव उर्फ भैया यादव की पत्नी रश्मि यादव (40) का शव बुधवार की देर शाम को घर में ही फांसी के फंदे पर लटका पाया गया था। जिसे सबसे पहले ट्यूशन से लौटी बेटी वंशिका ने देखा था। उसके चीखने चिल्लाने पर उसका कार चालक घर में अंदर गया तो उसने घटना को देख पूर्व पार्षद को फोन पर इसकी सूचना दी। जिस पर पार्षद घर पहुंचा और पत्नी को फंदे से उतारकर सीधे जिला अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में रात को पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।मृतका के मायके पक्ष के लोग भी बुधवार को ही रात में ललितपुर आ गए और मृतका की बेटी से घटना की जानकारी ली। कोतवाली पुलिस ने शव को बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां मायके पक्ष की मांग पर पुलिस ने दो चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के दौरान पोस्टमार्टम कराया। जहां पोस्टमार्टम के दौरान पाया गया कि रश्मि का गला दबाया गया। उसके बाद आत्महत्या दर्शाने के लिए फांसी के फंदे पर लटकाया गया था। उसके गले में गहरे चोट के निशान भी हैं, जो रस्सी या अन्य से गला कसा गया होगा। वहीं उसकी मुंह के नीचे भी चोट के निशान मिले हैं। वहीं मायके पक्ष के लोगों के अनुसार उसके कमरे में तकिया पर भी खून के निशान मिले हैं, जो हत्या की ओर सीधा इशारा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह मृतका केे मायके पक्ष के लोग कोतवाली पहुंच गए और उनकी बेटी की हत्या के आरोप लगाए। वहीं कोतवाली पुलिस ने मायके पक्ष के आरोपों के तहत मृतका के पति पूर्व सभासद को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ भी शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व सीओ सिटी अवध नारायण राय भी कोतवाली पहुंच गए और मामले में हर पहलू पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला घुसयाना निवासी पूर्व सभासद भैया यादव की मौत की सूचना जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर मिली थी। जानकारी मिलने पर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-संतोष कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed