फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Former head lost his life due to administrative negligence: former MP

प्रशासनिक लापरवाही के चलते गई पूर्व प्रधान की जान: पूर्व सांसद

Thu, 04 Aug 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Former head lost his life due to administrative negligence: former MP
ललितपुर। बीते दिनों ढाबा हटाने को लेकर हुए विवाद में पूर्व प्रधान की जलकर मौत होने के मामले में सपा के पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा जमीन संबंधी समस्या पहले ही हल हो जाती तो यह घटना नहीं हो पाती। वह मंगलवार शाम को ग्राम अमरपुर पहुंचे और पूर्व प्रधान भैय्यन यादव के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को न्याय एवं क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर उच्च अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यदि समय से जमीन की समस्या का हल हो जाता तो यह घटना नहीं घटती। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन, सरकार उद्योगपतियों, पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनी हुई है। जहां इस प्रकरण में नरेंद्रा एक्सप्लोसिव के जमीन संबंधी मामले में प्रशासन ने अनावश्यक सक्रियता दिखाई। यदि यही सक्रियता पूर्व प्रधान के जमीन संबंधी प्रार्थनापत्र जो तहसील समाधान दिवस में दिया गया था, तो आज लोगों का कानून पर भरोसा बना रहता। लोकतंत्र में गरीब को भी अपनी बात रखकर न्याय पाने का अधिकार है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रशासन व सरकार से लोगों का विश्वास खत्म हुआ है। उन्होंने कहा प्रशासनिक अधिकारी घटना में लीपापोती करने में लगे हैं। जबकि घटना की पृष्ठभूमि में जाकर और परिवारजनों के प्रति सहानुभूति पूर्वक रुख रखते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही कहा कि चारों ओर आबादी के बीच चल रही विस्पोटक फैक्ट्री को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने मृतक के परिजनों से कहा कि वह हर स्तर पर सहयोग और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन करने को तैयार हैं। इस दौरान राजेश यादव, बालकिशन नायक, रहीश यादव, राजपाल सिंह, साकूलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed