फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Former District Panchayat President Ramesh Khatik jailed in two name trading case

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार: दो नाम से जमीन की खरीद-फरोख्त मामले में रमेश खटीक को जेल, जानें पूरा मामला

Sat, 27 Aug 2022 07:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 27 Aug 2022 07:25 PM IST
सार

आठ जून को जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन रमेश खटीक पुत्र मटरू खटीक, जितेंद्र पुत्र रमेश खटीक व जयश्री पत्नी जितेंद्र खटीक के खिलाफ धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Former District Panchayat President Ramesh Khatik jailed in two name trading case
रमेश खटीक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ललितपुर में धोखाधड़ी पूर्वक दो नाम से जमीन की खरीद-फरोख्त करने के मामले में वांछित चल रहे जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रमेश खटीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चौबयाना निवासी प्रभात शर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आठ जून को जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन रमेश खटीक पुत्र मटरू खटीक, जितेंद्र पुत्र रमेश खटीक व जयश्री पत्नी जितेंद्र खटीक के खिलाफ धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस सहित एसओजी, सर्विलांस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संभावित स्थानों पर छापामार कार्रवाई करने लगी।
विज्ञापन


लेकिन आरोपी पुलिस पकड़ से दूर रहे। शनिवार की सुबह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में एसओजी/सर्विलांस टीम वांछित चल रहे रमेश खटीक को गिरफ्तार करने के लिए भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि वांछित रमेश खटीक हाईवे पर गोविंद सागर बांध तिराहा के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और वांछित आरोपी रमेश खटीक को गिरफ्तार किया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयश्री व जितेंद्र को कोर्ट से मिली थी राहत
करीब ढाई महीने पहले कोतवाली में दर्ज किए गए मुकदमें में गिरफ्तारी से बचने के लिए रमेश खटीक ने गिरफ्तारी से बचने के लिए न्यायालय का सहारा लिया था और अग्रिम जमानत व गिरफ्तारी पर स्टे का प्रयास शुरू किया था। लेकिन रमेश खटीक को न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली। वहीं उनके पुत्र जितेंद्र व पुत्रबधू जयश्री को न्यायालय ने राहत प्रदान कर दी। जिस कारण दोनों गिरफ्तारी से बच गए थे।

डीएम की कराई जांच में दो नामों के आरोप पाए थे सत्य
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश खटीक की पुत्रबधु पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री खटीक दो नाम पिंकी व जयश्री का प्रयोग कर जमीनों का बैनामा करने की शिकायत तत्कालीन जिलाधिकारी से की गई थी। जिलाधिकारी ने इसकी जांच उपजिलाधिकारी से कराई थी। एसडीएम ने अपनी जांच रिपोर्ट चार मई को जिलाधिकारी को सौंप दी थी। एसडीएम की जांच में भी जयश्री के द्वारा दो नाम का प्रयोग कर जमीनों का बेनामा करने के आरोप सत्य पाए गए थे। इस पर जिलाधिकारी ने आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई करने को कोतवाली पुलिस को पत्र भेजा था। जिलाधिकारी के पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

करीब ढाई महीने पहले कोतवाली में दर्ज धोखाधड़ी व कूटरचित रचित दस्तावेज तैयार करने के मुकदमें वांछित चल रहे रमेश खटीक को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कार्रवाई करके न्यायालय में पेश किया है। -संतोष सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed