फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Former block chief along with his son arrested for firing pistol at a young man

Lalitpur News: युवक पर पिस्टल से फायरिंग करने के आरोप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख बेटे सहित गिरफ्तार

Mon, 20 Nov 2023 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Former block chief along with his son arrested for firing pistol at a young man
धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर घर लौटने के दौरान युवक पर किया था फायर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे युवक पर पिस्टल से फायरिंग करने के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि उन्हें पिस्टल व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनगुवाकलां निवासी नीरज रैकवार ने पुलिस बताया कि 18 नवंबर को वह गांव के देहरे मंदिर पर आयोजित कीर्तन कार्यक्रम से रात करीब 10 बजे अपने घर आ रहा था। जब वह घर के सामने पहुंचा तभी गांव निवासी अश्वनी सिंह उर्फ बडे राजा पुत्र राजपाल सिंह उर्फ राजू बुंदेला निवासी बनगुवाकलां मिला। आरोप लगाया कि उन्होंने उसे अपने पास बुलाकर गालियां देते हुए कहा कि नेता बनता है, इस पर मैंने कहा कि दाऊ क्या गलती हो गई। आरोपी ने गुस्से में होते हुए अपने हाथ में लिए पिस्टल से जान से मारने की नीयत से चार फायर किया। युवक ने किसी तरह से अपना बचाव किया। पुलिस ने आरोपी पर जान लेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर नामजद आरोपी अश्वनी और उसके पिता पूर्व ब्लाॅक प्रमुख राजपाल सिंह उर्फ राजू बुंदेला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि नामजद आरोपी की पठौरिया तिराहे के पास से गिरफ्तारी कर पूछताछ की तो उसने बताया कि केवल एक फायर उसने किया था। उसी समय पिता राजपाल मौके पर आ गए थे जिन्होंने मुझसे पिस्टल छीन कर दो फायर किए थे और पिस्टल लेकर भाग गए थे। जिन्हें पुलिस ने माताटीला डैम के पास से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि राजपाल सिंह पर कोतवाली तालबेहट में लगभग एक दर्जन मामले दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक वाली सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक अनुराग शर्मा, शुभम तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, महिपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed