फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Forest range beat in-charge suspended for not stopping illegal mining

Lalitpur News: अवैध खनन न रोकने पर वन रेंज के बीट प्रभारी निलंबित

Wed, 07 May 2025 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Forest range beat in-charge suspended for not stopping illegal mining
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तालबेहट रेंज के बिगारी वन ब्लॉक में दो दिन पहले दो लोगों की मौत के मामले में अवैध खनन पर नियंत्रण न रख पाने पर बीट प्रभारी रतन माली को निलंबित कर दिया गया है। सेक्शन अधिकारी पवन कुमार वन दरोगा के विरुद्ध आरोप और क्षेत्रीय वन अधिकारी पीडी यादव को नोटिस दिया गया है। संपूर्ण बिगारी वन ब्लॉक में गश्त के आदेश दिए गए।
मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड जोन एचवी गिरीश एवं वन संरक्षक/क्षेत्रीय निदेशक बुंदेलखंड वृत्त झांसी ने मंगलवार को तालबेहट रेंज के अंतर्गत अवैध खनन की घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभागीय निदेशक एवं उप प्रभागीय वन अधिकारी ललितपुर एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी तालबेहट भी मौजूद रहे। उन्होंने अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए निर्देश दिए और कहा कि अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। अवैध खनन में पकड़े वाहन का अधिग्रहण वाद चलाकर उसे अधिग्रहित किया जाए और किसी भी स्थिति में जुर्माना लेकर न छोड़ा जाए। इसके बाद प्रभागीय कार्यालय पर क्षेत्रीय वन अधिकारियों एवं उप प्रभागीय वनाधिकारियों एवं प्रभागीय निदेशक के साथ बैठक की गई। पिछले 10 वर्षों के अवैध खनन के वन अपराधों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

00000000
लेनदेन का वीडियो वायरल होने पर लेखपाल निलंबित
तालबेहट। बांसी क्षेत्र के लेखपाल आकाश अग्रवाल को उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले पैसे के लेनदेन को लेकर लेखपाल का वीडियो वायरल हुआ था। जांच के बाद डीएम के निर्देश पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed