{"_id":"6907a2363dc3e347c9024720","slug":"forest-department-seized-a-huge-quantity-of-wood-in-banpur-area-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-145411-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: वन विभाग ने बानपुर क्षेत्र में पकड़ा लकड़ी का जखीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: वन विभाग ने बानपुर क्षेत्र में पकड़ा लकड़ी का जखीरा
विज्ञापन
ललितपुर। वन विभाग की ओर से अवैध कटान और वन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पिछले दो दिन में बार और तालबेहट रेंज में कई जगहों पर छापा मारा गया। हालांकि, तालबेहट में टीम को कुछ नहीं मिला लेकिन बानपुर में लकड़ी का जखीरा बरामद किया गया।
वन विभाग की टीम ने बार रेंज अंतर्गत बानपुर में एक आरामशीन पर छापा मारा। वहां अवैध रूप से काटी गई लकड़ी के 46 बोटा बरामद किए गए। इसमें महुआ, जामुन, आम, नीम आदि की लकड़ी है। इसके साथ ही अवैध खनन की सूचना पर सचल दल ने तालबेहट रेंज के सुनौरी व पूराकलां क्षेत्र में छापा मारा। सचल दल प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि वन क्षेत्र में अवैध कटान व खनन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पूराकलां क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए नियमित कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही संदिग्ध क्षेत्र में अभियान भी चलाया जा रहा है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह ने बताया कि नियमित गश्त के दौरान माफिया पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। अवैध कटान और खनन पर लगाम लगाई जाएगी। संवाद