फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Forest Corporation: Despite being informed, dry trees are not being cut, fear of accidents

वन निगम : सूचना के बाद भी नहीं काट रहा सूखे पेड़, हादसों का अंदेशा

Fri, 21 Nov 2025 02:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Forest Corporation: Despite being informed, dry trees are not being cut, fear of accidents

विज्ञापन
सिलावन। ललितपुर-महरौनी मार्ग पर किसरदा गांव में खड़ा सूखा महुआ का पेड़ लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। जर्जर हो चुके पेड़ की शाखाएं आए दिन गिरकर सड़क पर गिर रही हैं। वहीं, आसपास रहने वाले लोगों में भय बना हुआ है। तीन साल बाद भी वन निगम ने सूखे पेड़ों को कटवाने के लिए कोई आवश्यक कदम नहीं उठाए हैं। वन निगम की यह उदासीनता कहीं लोगों पर भारी न पड़ जाए। ग्राम प्रधान हाकिम सिंह ने बताया कि मुख्य सड़क किनारे खड़े विशाल काय सूखे पेड़ न सिर्फ आसपास रहने वाले ग्रामीणों के लिए खतरा बने हुए हैं बल्कि वहां से गुजरने वाले राहगीरों के लिए भी खतरा बने हुए हैं। कई बार पत्राचार कर चुके हैं। लेकिन यह पेड़ नहीं हटाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed