{"_id":"663a8b6be66ef3640e0c19f4","slug":"foreman-of-building-construction-company-dies-under-suspicious-circumstances-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-114358-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बिल्डिंग निर्माण कर रही कंपनी के फोरमैन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बिल्डिंग निर्माण कर रही कंपनी के फोरमैन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
ललितपुर (झांसी)। मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग में कार्य करने वाली कंपनी में कार्यरत फोरमैन की मंगलवार की शाम को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। वह ललितपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
जनपद हाथरस के अमौसी निवासी धनपाल सिंह (52) पुत्र रघुवीर सिंह जिला अस्पताल के पीछे निर्मित हो रही मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का काम करने वाली पीएसपी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में फोरमैन के पद पर कार्यरत था। मंगलवार की सुबह वह अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था। दोपहर को अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। धनपाल को ऑफिस में जाकर आराम करने को कहा गया। शाम करीब चार बजे जब कंपनी के अधिकारियों ने धनपाल की हालत जानने के लिए ऑफिस पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। पीछे के दरवाजे से अधिकारी अंदर गए। यहां धनपाल बिस्तर पर बेसुध पड़ा था। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वह करीब दो वर्ष से कंपनी में काम कर रहा था। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को मिलने पर वह ललितपुर के लिए रवाना हो गए थे। सीओ सदर अभय नारायण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।

07जेएनडी02: चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। संवाद