फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Food Security Act will be amended

संशोधन को जाएगा खाद्य सुरक्षा अधिनियम

Sat, 23 Jan 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Food Security Act will be amended
ललितपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार त्रिपाठी व महेंद्र जैन मयूर ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की विसंगतियां दूर करने के लिए उसका संशोधन प्रस्ताव बनाकर लोकसभा में भेजा जाएगा, ताकि व्यापारियों का उत्पीड़न रोका जा सके।
विज्ञापन


उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय और प्रांतीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा और खाद्य सुरक्षा व मानक बोर्ड के अधिकारियों व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ गत दिवस बैठक में अधिनियम में व्याप्त विसंगतियों को दूूर करने पर अधिकांश बिंदुओं पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारियों ने 15 जनवरी को स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ बैठक कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 में व्याप्त विसंगतियों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम बोर्ड के सीईओ पवन अग्रवाल के साथ 17 बिंदुओं में से अधिकांश पर सहमति बन गई, जिसका एक प्रस्ताव बनाकर लोकसभा में संशोधन के लिए भेजने का निर्णय लिया गया है। व्यापार मंडल द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के 17 बिंदुओं में पंजीयन की अंतिम तारीख चार फरवरी है, जो बढ़ाई जाएगी।

पंजीकरण पांच वर्ष के बजाय आजीवन किए जाने, वार्षिक टर्न ओवर 12 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने आदि शामिल है। इस दौरान महेंद्र जैन मयूर, अनिल जैन अंचल, अभय जैन, नरेंद्र जैन कड़ंकी, नवीन सिंघई, महेंद्र जैन सतभैया आदि मौजूद रहे।

सभी से हो वैभव एवं संपत्ति कर की वसूली
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन देकर जिला पंचायत परिषद द्वारा अधिनियम में सरकारी, अर्धकारी व अन्य कंपनी के कर्मचारियों से वैभव एवं संपत्ति कर की वसूली नहीं कर व्यापारियों को ही नोटिस देकर उत्पीड़न करने की शिकायत की है।


उन्होंने जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी गांव व कस्बों के सरकारी व अर्धसरकारी कर्मियों से भी वैभव एवं संपत्ति कर की वसूली किए जाने की मांग की। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष से व्यापारियों के साथ-साथ सरकारी कर्मियों से भी वैभव व संपत्ति कर की वसूली किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed