फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Folk singer took suicidal step after money was not returned

Lalitpur News: रुपये वापस न करने पर लोक गायिका ने उठाया था आत्मघाती कदम

Thu, 08 Jan 2026 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Folk singer took suicidal step after money was not returned
पति की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर । लोकगीत कलाकार 36 वर्षीय राधा अहिरवार निवासी कस्बा जाखलौन ने दूर के एक रिश्तेदार के द्वारा रुपये वापस न करने के चलते फंदे पर लटक कर जान दी थी। यह आरोप मृतका के पति मलखान अहिरवार ने पुलिस को दी तहरीर में लगाए। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र निवासी ग्राम जमुनिया पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की।

थाना जाखलौन के ग्राम मैकुवां निवासी मलखान अहिरवार की राधा अहिरवार दूसरी पत्नी थी। वह जाखलौन में किराये के कमरे में करीब दो माह से रह रही थीं। उसके दोनों बच्चे ग्राम मैगुवा में रहते है और अपनी मां राधा के पास आते जाते रहते थे। राधा शादी-विवाह, दस्टौन, जन्मदिन पार्टियों में लोक गीत आदि गाती थीं। सोमवार को राधा ने अपने पुत्र शिवम को फोन किया और कहा कि वह मर रही है, वह ठीक से रहे। शिवम जब घर पहुंचा था तो कमरे छत के कुंदे पर राधा फंदे पर लटक रही थी। परिवार वालों ने एक रिश्तेदार पर रुपया वापस न करने पर आत्महत्या करने का आरोप लगाया था। बुधवार को मृतका के पति मलखान ने पुलिस को तहरीर दी और दूर के रिश्तेदार नरेंद्र निवासी ग्राम जमुनिया पर रुपया वापस न करने पर राधा के आत्महत्या करने का आरोप लगाया। जाखलौन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह में बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन






पुलिस ने की जांच पड़ताल
लोकगीत कलाकार राधा अहिरवार के आत्महत्या करने और परिजनों के आरोप के बाद पुलिस ने मृतका के मोबाइल फोन की गहनता से जांच पड़ताल शुरू की। उससे किन-किन लोगों ने बातचीत की और उसकी किससे बात हुई। इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने कुछ लोगों से इस केस के संबंध में आवश्यक जानकारी भी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन





मलखान से किया था प्रेमविवाह

मलखान मैकुवां गांव का रहने वाला था और जन्मदिन, दस्टौन, धार्मिक कार्यक्रमों सहित अन्य आयोजनों में वह स्थानीय कलाकारों के साथ लोकगीत गाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात राधा अहिरवार से हुई थी।। बालाबेहट के ग्राम रसोई गांव की रहने वाली थी और लोकगीत गाती थी इसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के बाद राधा ललितपुर में रहने लगी थी। जिसके बाद उसके एक पुत्र व एक पुत्री हुई थी।






इस तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट



मृतका के पति मलखान पुत्र खज्जू अहिरवार निवासी ग्राम मैकुवां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी राधा लोकगीत गाने का कार्यक्रम करती थी। राधा का पिछले एक साल से नरेंद्र निवासी ग्राम जमुनिया के साथ आना जाना हुआ और वह उसके संपर्क में रहती थी। राधा ने आत्महत्या करने से पहले उससे कहा था थाकि वह नरेंद्र से परेशान है, वह उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा है। नरेंद्र के पास उसका काफी रुपया है, जोकि वह वापस नहीं कर रहा है। नरेंद्र की वजह से वह किसी दिन आत्महत्या कर लेगी। इसी बात को उसकी पत्नी राधा ने आत्महत्या करने से पहले अपने पुत्र शिवम को बताई थी। 5 जनवरी को नरेंद्र की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पत्नी राधा ने कस्बा जाखलौन के खुशीपुरा मोहल्ले में किराये के कमरे में साड़ी के फंदे पर लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed