फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Flowers were showered on the devotees while dancing and singing.

Lalitpur News: नाचते-गाते श्रद्धालुओं का बरसाए फूल

Sat, 06 Apr 2024 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Flowers were showered on the devotees while dancing and singing.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कर्मा देवी की 1008वीं जन्म शताब्दी पर साहू समाज समिति के तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने बढ़-चढ़कर इसमें प्रतिभाग किया।
शोभायात्रा गोपेश्वर महादेव मंदिर कर्माबाई नगर से निकाली गई। सबसे आगे धर्म ध्वजा लेकर अश्वसवार चले। कर्मादेवी, राधाकृष्ण और महापुरुषों के चित्रों के साथ लोग शामिल हुए। महिलाएं मंगल कलश धारण किए थीं। व्यायामशाला के पहलवानों ने करतब दिखाए। धमाल पार्टी, सैरा, नामधारी पार्टी, डिलडिल घोड़ी एवं बृजमंडल की रास मंडली ने प्रस्तुति दी। यह शोभायात्रा कैलगुवां चौराहा, रामराजा मंदिर, सावरकर चौक, घंटाघर, तुवन चौराहा, वर्णी चौराहा, पुराने सूचना केंद्र से होती हुई गांधीनगर के राधाकृष्ण मंदिर पहुंची। इस दौरान रजनी साहू, काशीराम साहू बाबा, पर्वत साहू, नारायण, रामकिशोर साहू आदि मौजूद रहे।

----------
त्याग और समर्पण की देवी हैं कर्माबाई: साहू
ललितपुर। कंपनी बाग में युवा भारत योग समिति के तत्वावधान में भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती योग साधकों ने मनाई। जिला प्रभारी मुकेश कुमार साहू ने कहा कि मां कर्मा देवी सेवा, त्याग, भक्ति व समर्पण की देवी हैं। वह अपनी भक्ति के बल पर भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाया करती थीं। महामंत्री परशुराम साहू ने कहा कि मां कर्मा की भक्ति से प्रसन्न होकर उनके नाम का खिचड़ी का भोग आज भी जगन्नाथ पुरी में भगवान श्रीकृष्ण को लगाया जाता है। इस मौके पर वरिष्ठ योग साधक श्यामलाल साहू, मुकेश साहू योगाचार्य, वरिष्ठ योग साधक प्रकाश चंद्र साहू, राजेश साहू, अक्षय गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
शोभायात्रा का किया स्वागत
बांसी। साहू समाज ने श्री हनुमान जी टौरिया मंदिर पर सुबह सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। शाम को प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। इसका जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान सुरेश चंद्र साहू, हरिश्चंद्र साहू, प्रकाश चंद साहू, मोहन साहू, रामरतन साहू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त थी मां कर्माबाई
गदयाना। सिद्ध स्थान पर साहू समाज की बैठक हुई, जिसमें वक्ताओं ने मां कर्माबाई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भगवान श्री कृष्ण का अनन्य भक्त बताया। यहां सुंदरकांड पाठ के बाद मां कर्माबाई की शोभायात्रा निकाली गई। खिचड़ी का भंडारा किया गया। इस मौके पर नाथूराम साहू, कैलाश साहू, अशोक, रवि, जानकी प्रसाद मौजूद रहे। संवाद
--------
पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
बिरधा। गाजे-बाजे और ढोल नगाड़ों के बीच शोभायात्रा निकाली गई। रामराजा मंदिर में मां कर्माबाई की कथा सुनाई गई, इसके बाद राधा कृष्ण का अभिषेक किया गया। राम राजा मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई, जो पुराना बाजार से होते हुए पुराना सागर रोड से राधा कृष्ण मंदिर होते हुए हनुमान गढ़ी मंदिर, बजरंगढ़ मंदिर, रामराजा मंदिर कुशवाहा समाज से होते हुए पूरे कस्बा में निकाली गई। लोगों ने पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया। संवाद

------------
भजनों पर थिरके श्रद्धालु
मड़ावरा-रनगांव। गिरार तिराहा बरिया वाले बाबा से शुरू हुई शोभायात्रा पुराना बाजार से तालाब पर पहुंची, जहां पूजा अर्चना की गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु डीजे की धुन पर थिरकते रहे। महिलाएं भजन गाती चल रही थीं। इस दौरान कैलाश साहू मोदी, सूरज चौधरी, नारायण सिंह सेंगर, प्रमोद डोलू सोनी, वचन लाल मौजूद रहे। संवाद

-------
हवन-पूजन कर किया सुंदरपाठ
पाली। साहू धर्मशाला में सुंदरकांड पाठ हुआ। साहू समाज की महिलाओं ने घर सजाया और रंगोली बनाई। पकवान बनाकर मां कर्माबाई के लिए भोग लगाया। इसके बाद परिवार सहित साहू धर्मशाला पहुंचे जहां मां कर्माबाई की कथा सुनी। साहू समाज अध्यक्ष पुष्पेंद्र साहू, नंदकिशोर सोनी, मनीष तिवारी, रामकुमार चौरसिया, हरिओम चौरसिया, घनश्याम दास चौरसिया आदि मौजूद रहे। संवाद


---------
किया ध्वजारोहण
बालाबेहट। साहू मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। वक्ताओं ने मां कर्माबाई की जयंती पर प्रकाश डाला। साहू समाज ने प्रस्तावित धर्मशाला निर्माण के लिए ध्वजारोहण किया। प्रसाद मिश्रा, प्रधान दौलत राम साहू, आशीष व्यास, कड़ोरी लाल साहू, लक्ष्मण प्रसाद साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed