फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five thousand devotees left for Mahakumbh in two trains.

Lalitpur News: दो ट्रेनों से पांच हजार श्रद्धालु महाकुंभ के लिए रवाना

Mon, 24 Feb 2025 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Five thousand devotees left for Mahakumbh in two trains.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। महाशिवरात्रि के तीन दिन पहले से महाकुंभ जाने वालों की भीड़ फिर बढ़ गई है। रविवार को दो कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का ललितपुर से संचालन किया गया। आधा दर्जन से अधिक बसों और करीब पौने पांच सौ से वाहनों से तीन हजार से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हुए।
आखिरी अमृत स्नान पर कुंभ मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके चलते लोग महाशिवरात्रि के पहले ही कुंभ मेला में जाने को आतुर हैं। 15 फरवरी से ललितपुर स्टेशन से तीन से पांच हजार हजार श्रद्धालु रोजाना कुंभ स्पेशल ट्रेनों से जा रहे हैं। ऐसी ही स्थिति रविवार को भी देखने को मिली। 12 डिब्बों की कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन शाम 7:40 बजे चलाई गई। पूरी ट्रेन खचाखच भरी थी। कहीं पैर रखने की भी जगह नहीं थी। ट्रेन शाम सात बजे प्लेटफार्म एक पर आई तो कुछ ही पलों में श्रद्धालुओं से भर गई। पूरी ट्रेन भरने के बाद भी प्लेटफार्म पर छह सौ से अधिक श्रद्धालु दूसरी ट्रेन के इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन

वेटिंग हॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में भी दो सौ से अधिक लोग अलग-अलग जगह हुए बैठे हुए थे, जबकि अन्य यात्रियों का स्टेशन पहुंचना जारी रहा। स्थानीय अधिकारियों द्वारा इसकी जानकारी मंडलीय अधिकारियों को दी गई। रात दस बजे के बाद दूसरी ट्रेन ललितपुर रेलवे स्टेशन से चलाई गई। टीकमगढ़, छतरपुर व खजुराहो स्टेशनों पर भी लोगों की भारी भीड़ कुंभ जाने के लिए खड़ी थी। संभावना जताई जा रही है कि दो ट्रेनों से लगभग साढ़े चार से पांच हजार श्रद्धालु कुंभ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक डीके चतुर्वेदी, सीसीआई संजय चौबे, टीटीई संजय सोनकर, मनीष शुक्ला के अलावा जीआरपी थाना प्रभारी नवीन कुमार पुलिस बल के साथ यात्रियों को ट्रेनों में सुरक्षित चढ़ाने में जुटे रहे। लगातार उद्घोषणा कर ट्रेन की सूचना दी गई और प्रयागराज एक्सप्रेस आने पर बताया गया कि यह ट्रेन खजुराहो तक ही जाएगी। ललितपुर से आधा दर्जन से अधिक बसों से लगभग तीन सौ लोग और लगभग पौने पांच सौ चार पहिया वाहन भी कुंभ के लिए रवाना होने की संभावना है। इससे ढाई हजार से अधिक श्रद्धालु कुंभ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed