फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   five teachers terminated

लंबे समय से गायब छह में पांच शिक्षकों की सेवा समाप्त

Sat, 28 Nov 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
five teachers terminated
school.jpeg - फोटो : school.jpeg
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में लंबे समय से गायब चल रहे चिह्नित छह में से पांच शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। विभाग द्वारा पूर्व में चिह्नित शिक्षकों को तीन नोटिस देकर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए थे लेकिन वे बीएसए के समक्ष दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत नहीं हुए। जिस पर बीएसए ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। इससे कार्य में लापरवाही बरत रहे कई अन्य शिक्षक चौकन्ना हो गए हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी ने 22 जनवरी 2019 को विभाग में सूचना अवगत कराया गया है कि कमल कुमार शर्मा सहायक अध्यापक उच्च प्रावि सिमिरिया विकासखंड महरौनी में कार्यरत हैं, जो कि 13 अप्रैल 2016 से बिना किसी सूचना के कार्यरत विद्यालय से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। जब चिह्नित शिक्षक स्कूल में उपस्थित नहीं हुए तो उन्हें विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी दी गई। चिह्नित शिक्षक द्वारा नोटिस एवं विज्ञप्तियों का कोई संज्ञान नहीं लिया गया और न ही अनुपस्थिति के संबंध में कोई सूचना कार्यालय को दी गई। इस पर बीएसए रामप्रवेश ने उनके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई प्रस्तावित कर दी।
विज्ञापन

बीएसए ने कमल कुमार शर्मा सअ उप्रावि सिमिरिया विकासखंड महरौनी की सेवाएं 13 अप्रैल 2016 से समाप्त कर दी । कमल कुमार शर्मा सअ उप्रावि सिमिरिया जिस तिथि से सेवा से अनुपस्थित हैं, को उस तिथि से अद्यतन सेवा संबंधी कोई लाभ देय नहीं होगा। ज्योति गुप्ता प्रअ प्रावि श्यामगुल्ला विकासखंड जखौरा में कार्यरत हैं, जो कि 04 जुलाई 2016 से बिना किसी सूचना के कार्यरत विद्यालय से लगातार अनुपस्थित चल रहीं हैं। बीएसए ने ज्योति गुप्ता प्रअ प्रावि श्यामगुल्ला विकासखंड जखौरा (अनुपस्थित) की सेवाएं 04 जुलाई 2016 से समाप्त कर दी। विकासखंड जखौरा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अंधेर की सहायक अध्यापिका रूबी लंबे समय से गायब चल रही थी। बीएसए ने रूबी सअ प्रावि अंधेर, विकासखण्ड-जखौरा, (अनुपस्थित) की सेवाएं 04 जुलाई 2016 से समाप्त कर दीं। विकासखंड बिरधा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय महौली की सहायक अध्यापिका श्वेता दिवाकर में कार्यरत हैं, जो कि 21 जुलाई 2017 से बिना किसी सूचना के कार्यरत विद्यालय से लगातार अनुपस्थित चल रहीं हैं। बीएसए ने श्वेता दिवाकर सअ प्रावि महौली की सेवाएं 16 मई 2019 से समाप्त कर दी गई। सीमा सअ प्रावि गुजरातन विकासखंड जखौरा में कार्यरत हैं, जो कि दिनांक 13 दिसंबर 2017 से बिना किसी सूचना के कार्यरत विद्यालय से लगातार अनुपस्थित चल रहीं हैं। बीएसए ने सीमा सअ प्रावि गुजरातन की सेवाएं 13 दिसम्बर 2017 से समाप्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
छह में पांच शिक्षक, शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त की कार्रवाई की गई है। एक अन्य शिक्षक को अंतिम नोटिस देने की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है।
रामप्रवेश, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed