फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five positive find with child

नए पुलिस अधीक्षक और एक वर्षीय बच्ची समेत पांच संक्रमित मिले

Sun, 06 Dec 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Five positive find with child
ललितपुर। शनिवार को नए पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार कोराना पॉजटिव निकले। प्रमोद कुमार ने मिर्जा मंजर बेग के तबादले के बाद चार दिसंबर को ही ललितपुर में पदभार ग्रहण किया है। वह आगरा पूर्वी से स्थानांतरित होकर ललितपुर आए हैं।
विज्ञापन

जनपद में आने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर जांच कराई गई। इसमें वह कोराना पॉजिटिव निकले हैं। नए एसपी के संपर्क में आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों से कोराना टेस्ट कराने के लिए कहा गया है। शनिवार को एक वर्षीय बच्ची समेत पांच व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें नए पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सर्दी के चलते कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार तेज होने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन बीते सप्ताह से कोरोना वायरस संक्रमण की धीमी गति से बढ़ रहा है। लगातार पांच से छह संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। हालांकि सभी को कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1664 व्यक्तियों के नमूने लिए। इनमें 616 सैंपल आरटीपीसीआर जांच, 13 ट्रूनॉट किट से और 1035 एंटीजन किट से लिए गए। इनमें बीते दिनों की आरटीपीसीआर जांच की आई रिपोर्ट में दो व्यक्ति, ट्रूनॉट की रिपोर्ट में दो और एंटीजन किट से एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।
संक्रमितों में नए पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय कैंपस निवासी 44 वर्षीय महिला, वर्णी चौराहा के पास स्थित जेके टावर निवासी 28 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक बार के कस्बा निवासी एक वर्षीय मासूम बालिका व 60 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। संक्रमितों में चार को होम आइसोलेशन व एक को एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया है।

संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 3134
जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3134 पहुंच गई है। इनमें 46 संक्रमित की मौत हो चुकी है। हालांकि 3022 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 66 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं बीते चार दिनों के आरटीपीसीआर जांच को महारानी मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए 1260 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
शनिवार को एक वर्षीय मासूम बालिका समेत पांच व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed