फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   five person booked for trying to kill marchant

गल्ला आढ़तियां को जान से मारने के प्रयास में पांच पर मुकदमा दर्ज

Mon, 08 Jun 2020 08:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
five person booked for trying to kill marchant
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम घटवार रोड के पास गल्ला आढ़तियां को जान से मारने के प्रयास में पांच आरोपियों पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। शहर के नझाई बाजार वाटर वर्क्स के सामने निवासी राहुल कुमार जैन पुत्र राकेश कुमार जैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी गल्ला मंडी में आढ़त है। ललितपुर व मध्य प्रदेश के किसान गल्ला बेचने आते हैं। मध्यप्रदेश के सागर के थाना भानगढ़ अंतर्गत ग्राम पंधव निवासी राकेश यादव उसकी आढ़त में गल्ला बेचने कई वर्षों से आते हैं, उनके गांव व आसपास के गांव के किसान भी गल्ला बेचने आते हैं। सात जून को राकेश अपनी सफारी गाड़ी लेकर आए और उनके साथ चार लोग और थे। उन्होंने फोन करके नझाई बाजार बुलाया। जब वहां पहुंचा तो वह उससे कहने लगे कि कुंडेश्वर मंदिर दर्शन करते चलते हैं तो वह उनके साथ दर्शन को चला गया। दर्शन कर वापस आते समय राकेश यादव ने ग्राम बालाबेहट में किसान से पैसा लेने का बताकर उसे भी बालाबेहट चलने को कहा। उसने मना कर दिया, इस बात पर राकेश व उनके चार साथी उस पर नाराज हो गए और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

जब गाड़ी ग्राम मसौरा से होकर ग्राम घटवार रोड पर मुड़ी तो उसने विरोध किया कि उसे गाड़ी रोक कर वहीं उतार दो, जिस पर राकेश व उनके साथियों ने जान से मारने की नीयत से उसे सीट में दबाकर गला दबाने लगे। राकेश यादव ने तमंचा से उस पर फायर कर दिया, जिससे उसके चेहरे व आंख पर बारूद लसे घाव हो गया। उसी दौरान वह खिड़की खोलकर भागा और एक खदान में छिपकर बैठा रहा। उन्होंने तलाशा लेकिन वह कुछ देर छिपा रहा। जब उसे सन्नाटा लगा तो वह वहां से भागा। घटना रात करीब आठ बजे की है। राहुल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed