{"_id":"5e78ff978ebc3e768812d9c6","slug":"five-people-again-fir-for-fake-news-corona-lalitpur-news-jhs1631534173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की अफवाह फैलाने पर पांच के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की अफवाह फैलाने पर पांच के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
ललितपुर। जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रस्तुत कर अफवाह फैलाने वाले पांच लोगों के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ .प्रताप सिंह ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दी तहरीर में बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में शासन के निर्देशों के क्रम में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। सोशल मीडिया पर मनोज, शिब्बू, रमेश समेत पांच लोगों ने मॉक ड्रिल को इस प्रकार से प्रचारित किया कि जैसे जनपद में कोरोना का संदिग्ध मरीज पाया गया है। इनके द्वारा सोशल मीडिया पर ललितपुर के जिला अस्पताल में कोराना वायरस को लेकर अलग-अलग सबटाइटल से प्रचारित किया गया। इससे जनपद में दिनभर अफवाहों का माहौल गर्म रहा व प्रशासन को अफवाहों को शांत करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सीएमओ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त मामले में पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जनता कर्फ्यू के दिन चुना था मॉक ड्रिल
जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा जनता कर्फ्यू के दिन मॉक ड्रिल का दिन चुना गया था, जबकि पूरे देश में प्रधानमंत्री द्वारा इस दिन जनता कर्फ्यू के माध्यम से कोरोना को भगाने का आह्वान किया गया था। मॉक ड्रिल खुले में करना और उसमें भी काफी भीड़ भाड़ रही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी दिया गया। इससे लोगों में असमंजस की स्थिति बनी रही और फिर अफवाहों का बाजार गर्म रहा।