फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five out of six fans installed in NCD cell are defective

Lalitpur News: एनसीडी सेल में लगे छह पंखों में पांच खराब पड़े

Mon, 02 Jun 2025 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Five out of six fans installed in NCD cell are defective
ललितपुर। कभी वातानुकूलित सुविधाओं वाली एनसीडी (नॉन कम्युनिकेबल डिसीज) सेल में अब पंखे की हवा तक नहीं मिल पा रही है। परिसर में लगे एसी पहले ही खराब होने के चलते हटा लिए गए थे। अब छह पंखों में पांच खराब हो गए है, इससे गर्मी में मरीजों को ठहरना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में भूतल पर एनसीडी सेल है। यहां डायबिटीज, हृदय व कैंसर के रोगियों के उपचार की सुविधा की जानी थी। वर्तमान में दो फिजिशियन, एक हृदय रोग, दो फिजियोथेरेपिस्ट, एक मनोचिकित्सक, एक वरिष्ठ फिजिशियन समेत सात ओपीडी संचालित हो रही हैं। साथ ही दो कक्षों में फिजियोथेरेपी मशीनें स्थापित हैं। शुगर, बीपी व ईसीजी जांच की सुविधा भी है। यहां प्रतिदिन 400 से 450 मरीज पहुंच रहे हैं। गर्मी से राहत के लिए दो एसी व छह पंखे लगाए गए थे। एसी पहले ही खराब होने से हटा लिए गए थे, अब छह पंखों में पांच खराब पड़े हैं। पसीने से तर हो रहे मरीजों में कुछ गमछा तो कुछ पर्चे से हवा करते नजर आते हैं।
विज्ञापन

---
बेंच की भी कमी
एनसीडी सेल में बेंचों की भी कमी है। वहीं, कुछ क्षतिग्रस्त हालत में हैं। इससे मरीजों को खड़े रहना पड़ रहा है। कई तो परेशान होकर जमीन पर बैठने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एनसीडी सेल में पंखे खराब हो गए हैं, जिन्हें जल्द ही ठीक कराकर मरीजों को सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed