फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five Lakh Rupees Missing from Bike's Storage Compartment

Lalitpur News: बाइक की डिग्गी से पांच लाख रुपये गायब

Wed, 27 May 2026 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Five Lakh Rupees Missing from Bike's Storage Compartment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सुपर मार्केट स्थित बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे युवक की बाइक की डिग्गी से पांच लाख रुपये संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
ग्राम पनारी क्षेत्र स्थित गुरुदीन महाविद्यालय के पास की कॉलोनी निवासी बृजेश विश्वकर्मा मंगलवार को सुपर मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर बाइक से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। उसने रुपये बाइक की डिग्गी में रख दिए थे।
विज्ञापन

रास्ते में तुवन चौराहा के पास उसकी बाइक के पिछले पहिए में हवा कम हो गई। इस पर वह पास ही स्थित एक पंचर की दुकान पर रुका और टायर ठीक कराने लगा। इसी दौरान वह हाथ धोने के लिए दुकान पर रखी पानी की टंकी के पास गया। जब वह वापस आया तो बाइक की डिग्गी खुली हुई मिली और उसमें रखे पांच लाख रुपये गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से घबराए बृजेश ने आसपास रुपये तलाशे और लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed