फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five and a half crore rupees deposited in the bank on the first day

Lalitpur News: बैंक में पहले दिन जमा हुए साढ़े पांच करोड़ रुपये

Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Five and a half crore rupees deposited in the bank on the first day
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश पर मंगलवार को जिले की 103 बैंक शाखाओं में करीब 5.50 करोड़ रुपये के दो हजार के (27500 नोट) जमा कराए गए। इसमें किसी ने अपने खाते में तो बकाएदारों ने लोन खाते में जमा कराया जबकि कुछ लोगों ने तो नोट बदलवा लिए। हालांकि बैंकों में पहले दिन ही सामान्य तरह से कामकाज होता रहा।

मंगलवार को सुबह बैंक खुलते ऐसा लग रहा था कि 2000 के नोट बदलने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ेगी। लेकिन ऐसा दिनभर में देखने को नहीं मिला। बैंकों से मिली जानकारी के मुताबिक स्टेट बैंक की शाखाओं में 3 करोड़ 79 लाख चार हजार रुपये (15397 नोट) जमा कराए गए इसमें कुछ नोटों को बदलवाया गया। पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में 26.18 लाख (1309 नोट) व 19 अन्य शाखाओं में भी दो हजार के रुपये जमा किए गए हैं। बैंक ऑफ बडौदा की दो शाखाओं में 70 हजार रुपये बदले गए व करीब 100 से अधिक जमा कराए गए।
विज्ञापन

प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के मुख्य प्रबंधक युसुफ खान ने बताया कि जिले की 31 शाखाओं में 34 लाख रुपये जमा कराए गए। इसके अलावा बैंक ऑफ महाराष्ट्र की मुख्य शाखा प्रबंधक अभिषेक गंगवार ने बताया कि 1लाख 46 हजार (72 नोट) जमा कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाजार में आम दुकानों पर नोट चलना हुए बंद
बाजार में सरकार की घोषणा के बाद नोट लेने से दुकानदारों द्वारा सीधे तौर पर मना किया जाने लगा है। जबकि सरकार द्वारा इसका लीगल टेंडर निरस्त नहीं किया गया है। लेकिन बाजार में दुकानदारों द्वारा नोट न लेने से कहीं कुछ दिनों बाद बैकों में नोट बदलने को लेकर भीड़ जमा न होने लगे। इस स्थिति से बचने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। जनपद की बैंकों में पिछले दो साल से आरबीआई की ओर दो हजार का नोट नहीं आया है। तो वहीं स्टेट बैंक में तो वर्ष 2017 में दो हजार के नोटों करेंसी प्राप्त हुई थी, उसके बाद आरबीआई से दो हजार के नोट प्राप्त नहीं हुए हैं। बैकों में ग्राहकों के द्वारा दिए जा रहे नोट को ही बाजार में चलनसार किया जा रहा था।
बैंक में आम दिनों की तरह ही जमाकर्ताओं की भीड़ रही। नोट बदलने के लिए किसी व्यक्ति से उनका पहचान पत्र नहीं मांगा गया है। आसानी से लोग नोटों को बदल रहे हैं। आरबीआई द्वारा दो हजार के नोट का लिगल टेंडर सामाप्त नहीं किया है। बैंक में नोटबंदी के बाद 2017 में दो हजार के नोट आए थे, उसके बाद से यह नोट बैंक में आरबीआई द्वारा नहीं भेजे गए हैं।

- राजेंद्र प्रसाद पखरिया, शाखा प्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया।
पूरे जनपद की कई शाखाओं का मंगलवार को निरीक्षण किया है, कहीं पर भी ग्राहकों को नोट जमा करने व बदलने में समस्या दिखायी नहीं दी है। बैंकों में सामान्य दिनों की तरह ही भीड़ रही है। दो हजार के नोट जमा करने को लेकर लोगों के भीतर कोई जल्दबाजी दिखायी नहीं दे रही है। साथ ही बाजार में अभी भी दो हजार का नोट चलनसार है, इसलिए भी बैंक में भीड़ नजर नहीं आ रही है। -रंजीत कुुमार, लीड बैंक मैनेजर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed