ललितपुर। नेहरू युवा केंद्र द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। रैली मर्दन सिंह इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर मर्दन सिंह तिराहा होते हुए तालबेहट किले पर पहुंची। यहां से वापस मर्दन सिंह इंटर कॉलेज में समाप्त हुई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी ने टोक्यो ओलंपिक का उल्लेख करते हुए नियमित रूप से खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही नारा दिया फिटनेस की डोज-आधा घंटा रोज। लेखा एवं कार्यक्रम सहायक विकास चौरसिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि फिट इंडिया फ्रीडम रन का जिला स्तर पर शुभारंभ किया जा रहा है। प्रत्येक सप्ताह पांच गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य लोगों को दौड़ना और जैसी फिटनेस गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने अपने दैनिक जीवन में खेलकूद को शामिल करें और मोटापे, आलस्य, तनाव, चिंता, बीमारियों आदि से मुक्ति पाएं। कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य ने कहा कि हम नियमित रूप से व्यायाम करकें अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी ने सभी को शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ. विक्रम सिंह, अमित नामदेव, राकेश पुरोहित, उमेश कुमार, मनोज कुमार, शिवचरन साहू, सुनील, अक्षय पासवान, कैलाश, विजय, सोनू, पुष्पेन्द्र, अंजली झा, रानी झा, नेहा झा, संतोष झा उपस्थित रहे।