{"_id":"663541f674035b807a014ca4","slug":"first-votethen-we-will-do-other-work-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-114167-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पहले मतदान...फिर करेंगे दूजा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पहले मतदान...फिर करेंगे दूजा काम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को मतदाता जागरुकता अभियान के तहत तालाबपुरा प्रथम स्थित गहोई धर्मशाला में मतदाता संकल्प दिलाया गया। गहोई समाज सेवा समिति के अध्यक्ष शरद खैरा ने कहा कि सभी लोग अपने परिवार के साथ मतदान करें और आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। कोशिश होनी चाहिए कि शत प्रतिशत मतदान हो। अपने बूथ पर शतप्रतिशत मतदान कर प्रथम स्थान पर लाने का संकल्प लिया गया।
विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी संजय सागर ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार और कर्तव्य है। लोकतंत्र की मजबूती का आधार ही मतदान है, इसलिए सभी लोग 20 मई को पहले मतदान करें फिर कोई अन्य काम करें। संरक्षक राजाराम गुप्ता ने कहा कि दो चरण में हुआ मतदान काफी कम है, इसलिए संकल्प लेना होगा कि जिस व्यक्ति को आप जानते हैं, उससे परिवार के साथ पहले मतदान के लिए प्रेरित जरूर करें।
डीपी नगरिया ने कहा कि गर्मी अधिक पड़ रही है, ऐसे में प्रयास करें कि सुबह पहले परिवार के साथ जाकर वोट डालें फिर अन्य काम करें। ओपी लोहिया ने कहा कि 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए घर पर वोट डालने की व्यवस्था की गई है, इसलिए प्रयास करें कि जो बुजुर्ग मतदान केंद्र पर न जा सके, उनका वोट घर पर डलवाने के संबंध में अधिकारी से बात करें। इस मौके पर अशोक कुरेले, प्रदीप गुप्ता, अंतरिक्ष अंगिरा, राजेंद्र गुप्ता, राहुल सेठ, राजकुमार गुप्ता, बृजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।