फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   firing

दबंगों ने दुकानदार पर झोंका फायर

Wed, 19 Aug 2015 01:22 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 19 Aug 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली अंतर्गत ग्राम तरगुवा में मंगलवार को रात्रि में कुछ दबंगों ने एक दुकानदार पर अद्दी से फायर झोंक दिया। जो मिस हो गया। दुकानदार के चिल्लाने पर मौके पर जुडे़ ग्रामीणों ने आरोपियों के असलह को छीन लिया। मौके पर गई पुलिस ने भाग रहे दबंग और उसके एक साथी को पकड़ लिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में थे। कोतवाली के बाहर ग्रामीणों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन



तरगुवा में कस्बा तालबेहट निवासी अशोक साहू पुत्र गोविंद दास साहू की किराने की दुकान है। जिस पर सायंकाल पांच बजे के लगभग थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम बलरगुवा निवासी एक युवक जो कुछ वर्षों से ग्राम तरगुवा में निवास कर रहा है। अपने कुछ साथियों के साथ दुकान पर आया और दुकान के बाहर शराब पीने लगा। जिस पर अशोक ने उसे मना कर दिया। जिसे उसने अपना अपमान समझ लिया। दबंगोें ने दुकानदार पर साथ में लिए तमंचे से फायर झोंक दिया। फायर मिस हो गया। दुकानदार के चिल्लाने पर आसपास के लोगाें ने मौके पर जाकर उसके हथियार को छीन लिया। इसके बाद दबंग ने अपने साथियों से दूसरी बंदूक लाने को कहा परन्तु ग्रामीणों की बढ़ती संख्या देखते हुए आरोपी वहां से भागने लगे।
विज्ञापन



इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल फोन पर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर गई पुलिस ने दो आरोपियों को मय असलह के पकड़ लिया। पुलिस दोनों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। इस मामले की सूचना मिलने पर सैकड़ाें की संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। समाचार लिखे जाने ग्रामीणों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। वहीं, कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक हाकिम सिंह का कहना है कि आरोपियों ने दुकानदार को बंदूक लेकर धमकाया है। फायर करने का आरोप बेबुनियाद है। फिर भी मामले की जांच चल रही है जो सत्यता होगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed