फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fire raining in Bundelkhand, mercury even beyond 44 in Jhansi

बुंदेलखंड में बरस रही आग, झांसी में पारा 44 के भी पार

Mon, 11 Apr 2022 10:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Fire raining in Bundelkhand, mercury even beyond 44 in Jhansi
झांसी। इन दिनों बुंदेलखंड में आग बरस रही है। झांसी में तो पारा 44.5 पहुंच गया। दूसरे दिन भी झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रही। वहीं, आगरा दूसरे नंबर पर 44.2 और प्रयागराज तीसरे नंबर पर 44 डिग्री तापमान के साथ रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि इस बार झांसी में गर्मी ज्यादा पड़ रही है। अगले सप्ताह पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार भी जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं, ललितपुर में भी धूप की तपिश और गर्म हवाओं से पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। इससे आम आदमी के साथ ही पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल है। अप्रैल माह की शुरुआत से तापमान में हो रही लगातार वृद्धि से गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दो सप्ताह पूर्व जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था। जो अब बढ़कर अधिकतम 43 के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल ललितपुर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरपी सिंह का कहना है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचाव करें। हीट स्ट्रोक से बचने के लिए फुल कपड़े पहने। मुंह को ढककर निकलें। पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें और अधिक पानी पीकर बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ इस तरह तप रहे बुंदेलखंड के जिले
जिला तापमान(अधिकतम)
हमीरपुर - 43.2
महोबा- 43
ललितपुर - 43
बांदा- 43
दतिया - 43
जालौन - 42
टीकमगढ़- 42
चित्रकूट - 42
सागर- 41
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed